मेरठ

Weather Forecast :पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश के आसार, आसमान में बादलों का डेरा

Weather Forecast : देर रात तापमान में अचानक से बढ़ोत्तरी होने से ठंड के मौसम में कुछ परिवर्तन आया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटे के भीतर हल्की बूंदाबादी के आसार बन रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 20, 2021
mausam.jpeg

मेरठ . Weather Forecast : पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। कल कार्तिक पूर्णिमा तक जहां न्यूनतम तापमान 8—9 डिग्री के बीच बना हुआ था। वह अब बढ़कर 12 तक पहुंच चुका है। देर रात हुई तापमान में वृद्धि से मौसम में परिवर्तन आया है। आसमान में सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल जारी है। पारा बढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों का डेरा है।

आने वाले 72 घंटे के भीतर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं के झोकों का दौर भी जारी है। इस समय कोहरे का असर बिल्कुल ना के बराबर है। रात का तापमान जहां 11 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बादलों के बीच सुबह 8:00 बजे 12 डिग्री तापमान रहा।

सुबह सूरज की किरणें धरती पर उतरने के लिए बादलों से संघर्ष करती दिखाई दी। मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि बताया कि हवा पश्चिमोत्तर से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 80 फीसद है। तापमान में अभी और वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकतम तापमान 26—28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबादी के आसार हैं।

Published on:
20 Nov 2021 10:24 am