मेरठ

हेरिटेज बस के ट्रायल पर नजर, सबकुछ ठीक रहा तो जल्द शुरू होगा सफर

छात्रों के लिए विशेष सुविधा, जनपद में सभी एेतिहासिक स्थलों पर ले जाएगी हैरिटेज बस

2 min read
Jan 27, 2018

मेरठ। बच्चों आैर बड़ों को मेरठ जनपद के एेतिहासिक आैर पौराणिक स्थल देखने के लिए हेरिटेज बस शुरू होने जा रही है। इसमें शहर आैर बाहर से आने वालों के लिए बहुत धनराशि में जनपद में 160 किलोमीटर के दायरे में सभी स्थल देख सकेंगे। इसके लिए मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले इस बस का ट्रायल होगा आैर अगर इसका ट्रायल सफल रहा तो सप्ताह भर हेरिटेज बस शुरू हो जाएगी। संभवतः यह बस फरवरी के पहले सप्ताह शुरू होगी।
किराया होगा 525 रुपये
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी संदीप लाहा का कहना है कि बस शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। हेरिटेज बस का शुभारंभ शहीद स्मारक से किया जाएगा। बस का ट्रायल रविववार को होगा। बस में 160 किलोमीटर का मेरठ दर्शन करने पर एक यात्री का किराया 525 रुपये होगा। पर्यटकों के लिए भोजन की सुविधा मिलेगी। हेरिटेज बस से मेरठ दर्शन के दौरान यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जा सकेगा।
छात्रों के लिए यह सुविधा
हेरिटेज बस में छात्रों के लिए विशेष सुविधा होगी। स्कूल.कालेजों के छात्र.छात्राआें के लिए 32 सीटर बस को साढ़े दस हजार रुपये में बुकिंग करार्इ जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इसका ट्रायल 28 जनवरी को किया जा रहा है। अगर सबकुछ सही रहा तो चार फरवरी से इसे शुरू किया जाएगा। इसमें बुकिंग करने के लिए सोहराबगेट डिपो में रोडवेज सिटी बसों के एमएसटी काउंटर पर सम्पर्क किया जा सकेगा। यदि यहां कोर्इ बुकिंग नहीं करवा पाता हैए तो जनपद के भ्रमण के लिए जाने से पहले शहीद स्मारक पर टिकट की सुविधा उपलब्ध है।
पर्यटकों के लिए लाभ
बाहर से मेरठ आने वाले पर्यटकों के लिए भी हेरिटेज बस उपलब्ध रहेगी। इसमें दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों पर भी पर्यटन व परिवहन निगम के अफसर विशेष नजर रखेंगे। अभी जो तैयारी में उसमें इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि मुख्य ट्रेनों के समय में इस बस से भ्रमण का समय निर्धारित किया जाएए ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक मेरठ दर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें

मेरठ के डबल मर्डर मामले में रोजाना हो रहे खुलासे, आप भी हैरत में पड़ जाएंगे
Published on:
27 Jan 2018 09:09 pm
Also Read
View All