मेरठ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की रिश्तेदार से लूट, CM Yogi के गांव की पड़ोसी है महिला, लखनऊ तक पहुंचा मामला

Highlights: -Meerut Police में मचा हडकंप -देर शाम CM Office से महिला के पास आया फोन -पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का किया दावा
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2020, 10:59 AM IST
addtext_com_mdexmtq1mtuyote.jpg

मेरठ। जनपद के Unlock होते ही जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार की देर रात बाइक सवार पांच से छह बदमाशों ने शताब्दी नगर में घर के बाहर वॉक कर रहे दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लूट (Loot with lady) लिया। पीड़ित महिला उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Uttrakhand CM Trivendra Singh Rawat) की रिश्तेदार बतायी जा रही हैं। इस कारण पुलिस सरगर्मी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित शकुंतला के मुताबिक बुधवार की रात वह अपने पति गिरीश के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान दो बाइकों पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उनके कुंडल और दो अंगूठी व उनके पति का मोबाइल लूट कर ले गए। घटना से दहशत में आए बदहवास पीड़ित दंपत्ति ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। उधर पीड़ित पक्ष के वीआईपी कनेक्शन होने की जानकारी के बाद पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

गिरीश रावत ने बताया कि वो जिला अस्पताल में चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। गिरीश की पत्नी शकुंतला का मायका यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पौडी गढ़वाल स्थित गांव पंचूर के पड़ोस में है। साथ ही उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके दूर के रिश्तेदार हैं। दो राज्यों के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार से इस तरह की लूट की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार लूट की जानकारी जब शकंतला के मायके में हुई तो उसके बाद गुरूवार की देर रात उनके पास यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से फोन आया और इसकी जानकारी ली गई। इस बारे में जब सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Updated on:
12 Jun 2020, 10:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप