मेरठ

पुलिस वाले बनकर बैग की तलाशी ली और सराफा व्यापारी से लूट लिया 12 लाख का सोना

Highlights उत्तराखंड का युवा व्यापारी जेवरातों की डिलीवरी लेने मेरठ पहुंचा था बैग की चेकिंग के बाद गलतफहमी कहकर व्यापरी को जाने दिया दहशत में आया सराफा व्यापारी बिना रिपोर्ट दर्ज कराए लौट गया घर
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 9:20 AM IST
meerut

मेरठ। उत्तराखंड से जेवरातों की डिलीवरी लेने आए सराफा व्यापारी के पुत्र से दो बदमाशों ने पुलिस वाले बताकर बैग की चेकिंग के बहाने 12 लाख रुपये का सोना लूट लिया। व्यापारी को इसका बाद में पता चला, जब उसे शक हुआ तो बैग से जेवरात गायब मिले। इसके बाद व्यापारी इतनी दहशत में आ गया कि वह बिना रिपोर्ट दर्ज कराए अपने घर लौट गया। इस घटना के बाद से सराफा व्यापारियों में बेहद रोष है।

घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की है। उत्तराखंड के सराफा व्यापारी का पुत्र जेवरातों की डिलीवरी लेने के लिए मेरठ आया हुआ था। डिलीवरी लेने के बाद उसने घंटाघर से रोडवेज बस अड्डे के लिए रिक्शा किया। जिला अस्पताल के सामने पीछे से बाइक पर दो युवकों ने उसे रोका। खुद को पुलिस वाले बताकर एक ने अपना आईकार्ड दिखाया और बैग की तलाशी लेने की बात कही।

तलाशी लेने के बाद युवकों ने गलतफहमी की बात कहकर उसे जाने कहा। सराफा व्यापारी दूसरी रिक्शा से बस अड्डे की ओर चल दिया। कुछ दूर जाने पर उसे शक हुआ तो उसने बैग चेक किया। बैग से जेवरात गायब मिले। व्यापारी ने स्थानीय सराफा व्यापारी को फोन करके पूरी घटना बताई। वहां पहुंचे सराफा व्यापारियों ने पीडि़त से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन पीडि़त व्यापारी इतनी दहशत में था कि बिना रिपोर्ट दर्ज कराए उत्तराखंड लौट गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि कोई घटना हुई है तो व्यापारी तहरीर दे, पुलिस कार्रवाई करेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला