3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर ने की छेड़छाड़ तो पत्नी को मायके छोड़ आया, फिर फोन पर कह दिया तलाक…तलाक…तलाक

Highlights मेरठ के भावनपुर के गांव का सनसनीखेज मामला मौलवी ने प्रेम प्रसंग के बाद किया था युवती से निकाह तलाक देने के बाद दूसरी जगह निकाह करने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Nov 2019, 9:00 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ (Meerut) के भावनपुर क्षेत्र के गांव में तलाक (Talaq) और पति द्वारा दूसरा निकाह (Nikah) करने का मामला सामने आया है। एक युवती ने मौलवी के साथ प्रेम प्रसंग (Love Affair) के बाद निकाह कर लिया। इसके बाद ससुराल में उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू किया और देवर ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इस पर पति उसे मायके छोड़ आया। इसके बाद फोन पर बातचीत के दौरान ही पति ने नवविवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता का आरोप है कि पति ने दूसरी जगह निकाह भी कर लिया है।

यह भी पढ़ेः Teen Talaq: पत्नी के नौकरी करने से नाराज पति ने बीच सड़क पर पिटाई करके दे दिया तीन तलाक

भावनपुर पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर में कहा है कि खतौली के एक गांव का रहने वाला मौलवी उसी गांव की मस्जिद में रहता था। सात महीने पहले उसने मौलवी से मेरठ रजिस्ट्रार आफिस में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद वह खतौली में अपनी ससुराल में रहने लगी। उसकी सास, ससुर और ननद ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीडऩ शुरू कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि एक दिन उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने अपने पति को इस बारे में बताया तो पति ने चुप रहने की बात कही। जब उसने ज्यादा शिकायतें की तो पति उसे मायके छोड़ गया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पेड़ का विवाद पहुंचा अदालत, कचहरी से लौटते समय महिलाओं से मारपीट, गाड़ी में खींचने का प्रयास

पीडि़ता के मुताबिक उसने मायके से पति से फोन पर बात की तो पति ने फोन पर ही तीन तलाक देते हुए फोन काट दिया। इसके बाद पति ने दूसरी जगह निकाह भी कर लिया। भावनपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश