3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teen Talaq: पत्नी के नौकरी करने से नाराज पति ने बीच सड़क पर पिटाई करके दे दिया तीन तलाक

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का मामला पीडि़ता ने कराई पति के खिलाफ रिपोर्ट सात साल पहले हुई थी दोनों की शादी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 11:52 AM IST

meerut

मेरठ। 'साहब पति नहीं चाहता कि मैं नौकरी करुं। वह घर पर खाली रहता है, कुछ करता नहीं। जब कुछ करने के कहती हूं तो मारपीट करता है। घर चलाने के लिए ही मैंने नौकरी की तो यह भी उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। मारपीट करके अब तीन तलाक (Teen Talaq) दे लिया।' थाना लिसाड़ी गेट पहुंची पीडि़त युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। दरअसल, पत्नी की नौकरी से नाराज युवक ने बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट कर दी। जब भीड़ एकत्र हो गई तो पत्नी को भरी सड़क पर तीन तलाक देकर फरार हो गया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में काट दिए गए सैकड़ों आम के पेड़, मुख्यमंत्री से शिकायत पर ये हुआ, देखें वीडियो

समर गार्डन निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले खजूरी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी है। महिला ने बताया कि शादी के बाद पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर वह मेरठ में अपने मायके में रहने लगी और हापुड़ चुंगी स्थित एक स्कूल में नौकरी करने लगी। जब पति को उसकी नौकरी के बारे में पता लगा तो सोमवार को पति अपने तीन साथियों के साथ हापुड़ चुंगी पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः Air Pollution: हवाओं की चाल कम होने से फिर बढ़ने जा रहा है वायु प्रदूषण

जैसे ही महिला स्कूल के पास पहुंची तो पति ने महिला के साथ सरेराह मारपीट कर दी। यह देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ एकत्र होते ही पति और उसके साथी वहां से फरार हो गए। महिला ने बताया कि जाते-जाते पति उसे उसे तीन तलाक कहकर गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन पीडि़त महिला को लेकर थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे और पति के खिलाफ तहरीर दी। सीओ कोतवाली दिनेश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश