मेरठ

love jihad: अमित बनकर आमिर सात साल तक करता रहा तलाकशुदा युवती से दुष्कर्म

Love jihad case लव जिहाद का एक और मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में सामने आया है। जिसमें युवक आमिर ने अमित बनकर तलाकशुदा युवती से सात साल तक दुष्कर्म किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 1:48 PM IST
rape2.jpg

Love jihad case आमिर का मुस्लिम युवती से रिश्ता होने पर पीड़िता ने खुद को फंसा पाया। युवती ने विरोध किया तो आमिर हत्या की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आमिर को गिरफ्तार कर लिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षे़त्र निवासी युवती का सात वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। वह गढ़ रोड स्थित नर्सिंग होम में काम कर रही थी। वहीं काम करने वाले जली कोठी निवासी आमिर ने अपना नाम अमित बताकर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर सात साल तक आमिर उर्फ अमित युवती से दुष्कर्म करता रहा।

इसी बीच आमिर का रिश्ता मुस्लिम युवती हो गया। नर्सिंग होम के कर्मचारी से युवती को इसकी जानकारी मिली। युवती को पता चला कि अमित का असली नाम आमिर है। इसके बाद युवती और आमिर में अनबन हो गई। आमिर ने युवती को परिजनों और पुलिस को बताने पर हत्या की धमकी दी। भयभीत युवती ने घर पर कुछ नहीं बताया।

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी पीड़िता से मिले और युवती को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। हिंदू संगठनों ने इसको लव जिहाद का मामला बताया है।

Updated on:
2 Jun 2023, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला