3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad News: साहब! मेरी बहू कई लड़कों से करती है बात: मना करने पर दिखाती है तमंचा, पुलिस भी हैरान

Ghaziabad News: थाने पहुंची एक बूढ़ी महिला ने रोते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा, साहब! मेरी बहू कई लड़कों से करती है बात। मना करने पर तमंचा दिखाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Jun 2023, 12:20 PM IST

2j12.jpg

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर में एक वृद्धा ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई। अपनी बीती बताते हुए वृद्धा फफक-फफककर रोने लगी। वृद्धा ने बताया उसने अपनी पुत्रवधु को कई बार समझाया। लेकिन वह उनकी बात नहीं मानती। उल्टा तमंचा दिखाती है।

मामला थाना मोदीनगर के भोजपुर कस्बा के फरीदनगर स्थित एक गांव का है। जहां वृद्धा की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने पुत्रवधु को तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

वृद्धा का आरोप है कि उसकी पुत्रवधु कई युवकों से बात करती है। मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकाती है। महिला से तमंचा और कारतूस बरामद होने चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Ghaziabad news: कसीनो में म्यूजिक के बीच शराब, लड़कियां और अय्याशी, दो युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि वृद्धा की सूचना के बाद पुत्रवधु से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है। इसके अलावा एक गांव निवासी किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मेरठ के परतापुर निवासी आरोपी अक्षय को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।