3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad news: कसीनो में म्यूजिक के बीच शराब, लड़कियां और अय्याशी, दो युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

Ghaziabad news गाजियाबाद के वसुंधरा में कसीनो में चल रही जुआ पार्टी पकड़ी गई है। जिसमें शराब और लड़कियों के साथ अय्याशी भी की जा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Jun 2023, 11:41 AM IST

ghaziabad news: कसीनो में म्यूजिक के बीच शराब, लड़कियां और अय्याशी, दो युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

ghaziabad news: कसीनो में म्यूजिक के बीच शराब, लड़कियां और अय्याशी, दो युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

Ghaziabad news गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित होटल ग्रांड वैली में कसीनो में जुआ और शराब पार्टी का खुलासा हुआ है। होटल के तीसरे फ्लोर पर चल रहे कसीनो में पुलिस ने रात 12 बजे छापा मारकर दो लड़कियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें होटल मालिक विशाल उर्फ मोनू तेवतिया भी शामिल है। 12 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मालिक पर जुआ कराने और कर्मचारियों पर चिप्स (कॉइन) बांटकर इस जुर्म में सहयोग करने का आरोप है।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी
पुलिस को कसीनो की जानकारी सोशल मीडिया से मिली। वसुंधरा के सेक्टर-5 की मोहन मीकिंस सोसायटी निवासी विशाल तेवतिया ने व्हाट्सएप पर कसीनो में जुआ पार्टी के इंतजाम की जानकारी दी थी। इसे देखकर पुलिस ने उसको पकड़ने का जाल बिछाया।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि म्यूजिक के बीच बड़े हॉल कमरे में जुआ पार्टी चल रही थी। जुआ खेल रहे लोग पुलिस को देख होटल के कमरों में छिप गए। कसीनो से 88 हजार रुपए, ताश की 20 गड्डी और 924 कॉइन और 15 स्टैंड और 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जिम ट्रेनर, रेस्तरां मालिक भी खेल रहे थे जुआ
कसीनो से रिस्तल टीला मोड़ निवासी सोनू उर्फ सोनिक, निठोरा निवासी किसान नितिन, राजनगर एक्सटेंशन में चाप का रेस्त्रां चलाने वाले सगे भाई आशीष जैन और अखिल जैन, विवेकानंद नगर का सचिन चौहान के अलावा अन्य लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : Meerut News: मेरठ से दिल्ली के बीच चलेगी राजधानी एक्सप्रेस बस, जानिए कितना होगा किराया

शराब की बोतलें मिलीं
कसीनो से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं। एसीपी का कहना है कि इसके बारे में पड़ताल की जा रही है कि शराब की बोतलें क्यों रखी गईं थीं?। होटल मालिक ने इनके बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस कसीनो से मिले 21 मोबाइल फोन की सीडीआर भी खंगाल रही है।