मेरठ

पांच बच्चों के पिता ने शादीशुदा प्रेमिका को गोली मारकर की आत्महत्या, मरने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ

जिले में आज सुबह थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में पांच बच्चों के 50 वर्षीय पिता ने अपनी 45 साल की प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि महिला अपने प्रेमी से मिलने से इनकार कर रही थी जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2022, 6:40 PM IST
पांच बच्चों के पिता ने शादीशुदा प्रेमिका को गोली मारकर खुद की आत्महत्या, एक दूसरे से लिपटे मिले शव
पांच बच्चों के पिता ने शादीशुदा प्रेमिका को गोली मारकर खुद की आत्महत्या, एक दूसरे से लिपटे मिले शव

जिले के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में आज प्रेमप्रसंग के चलते पांच बच्चों के पिता ने 45 साल की शादीशुदा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दुर्वेशपुर गांव की है। बताया जाता है कि मृतक महिला, अधेड़ प्रेमी से नाराज चल रही थी और उससे मिलने का विरोध कर रही थी। जिसके चलते नाराज अधेड़ प्रेमी ने पहले महिला की हत्या की उसके बाद खुद को मौत के गले लगा लिया। वारदात के बाद दोनों के शव गांव की सड़क पर ही काफी देर तक पड़े रहे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना परीक्षितगढ पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


जानकारी के अनुसार थाना परीक्षितगढ़ के गांव दुर्वेशपुर निवासी मिथिलेश पत्नी धीर सिंह का गांव के ही किरण पाल से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मिथिलेश की दो बेटियों की शादी भी हो गई थी। जबकि मिथिलेश के तीन बच्चे छोटे थे। वहीं किरण पाल के भी पांच बच्चों में एक बेटे की शादी हो गई थी। बताया जाता है कि मिथिलेश अब किरण पाल से मिलने से इनकार करती रहती थी। जिससे वह हमसे नाराज रहता था। आज शुक्रवार की सुबह जब मिथिलेश गांव के बाहर गोबर डालने गई तो किरणपाल ने उसे गांव के बाहर रोक लिया। जिसका मिथलेश ने विरोध किया। इसी दौरान किरण पाल ने देसी तमंचे से मिथलेश को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी मिथिलेश ने हिम्मत नहीं हारी और वह घर की तरफ दौड़ पड़ी।

प्रेमी किरणपाल ने उसे फिर दो गोली मार दी। जिससे वह वहीं गिरकर ढेर हो गई। इसके बाद किरण पाल ने भी अपने सिर में तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। उसके वह किरनपाल मृत मिथलेश के ऊपर ही गिर गया। घटना से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी देहात केशव कुमार के अलावा सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और फॉरंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली।

Updated on:
15 Jul 2022, 6:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई