अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें गोली लगने से लोनी गाजियाबाद निवासी बदमाश ललित कुमार शर्मा की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। इस दौरान गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई रकम, पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया। अधिकारियों ने टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।