मेरठ में शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चल। अपने साथी के साथ मिलकर लडकी के घर पर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे, लेकिन उससे पहले बाइक सवार फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो एक पैराग्राफ के नीचे है।
मामला किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के खुशबाशान का है। वहां के रहने वाले पप्पू पहलवान ने बताया, “रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उनका चेहरा ढका हुआ था। मेरे घर पर फायरिंग शुरू कर दी।”
दरवाजे पर गोले के निशान मिले
पूप्पू ने बताया, “इसकी सूचना सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। बुलेट का खोखा मिला। घर के दरवाजे पर गोली के निशान भी मिले। पुलिस बाइक को थाने ले गई। इसके बाद सुबह थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।”
“शादी का प्रस्ताव लेकर गया था प्रेमी”
पप्पू पहलवान ने बताया, “मोहल्ले के ही रहने वाले शाहीन और वसीम ने गोली चलाई है। मोहल्ले में रहने वाले एक अन्य युवक ने गोली चलवाई है। वह हमारी बेटी से एकतरफा प्यार करता है। कुछ दिन पहले वो शादी का प्रस्ताव लेकर आया था, लेकिन मैंने मनाकिर दिया था। सी से नाराज होकर उसने शाहीन और वसीम से गोली चलाने को कहा। जिससे डरकर हम लोग शादी के लिए तैयार हो जाएं।