मेरठ

चंद्रग्रहणः हाइपरटेंशन से ग्रस्त हैं तो करें सिर्फ ये दो उपाय, फिर देखें चमत्कार!

31 जनवरी को चंद्रग्रहण शाम 4.21 से रात 9.38 तक रहेगा, चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अगले 15 दिन तक रहेगा

2 min read
Jan 31, 2018

मेरठ। जो लोग ज्योतिष पर भरोसा रखते हैं वे चंद्रग्रहण का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह एेसा समय होता है, जब चंद्रग्रहण के दौरान ज्योतिष में सभी 12 राशियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। यदि चंद्रग्रहण के दौरान उपाय सही तरीके से हो जाएं, तो ये अचूक साबित होते हैं। ज्योतिषी मानते हैं, यदि चंद्रग्रहण के समय सही रूप से उपाय कर लिए जाएं, तो इनका अगले कर्इ सालों तक प्रभाव रहता है आैर लाेगों को काफी फायदा होता है। किसी भी व्यक्ति को न्यूरो संबंधी प्राॅब्लम हो, तो उसे दो उपाय करने होंगे। इन्हें करने के बाद ये किसी चमत्कार से कम नहीं मानेंगे।

मन हो जाएगा प्रसन्न

ये भी पढ़ें

युवती फोन पर आखिर किससे हुर्इ थी नाराज, तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन भी दिखार्इ नहीं दी आैर…

चंद्रमा मन का कारक है। चंद्रगहण वह समय है, जब कुंडली में बिगड़े चंद्रमा के कारण हाइपरटेंशन या मन से जुड़ी बीमारी व समस्याआें पर काबू पाया जा सकता है। ज्योतिष डा. ललित गर्ग का कहना है कि 31 जनवरी को चंद्रग्रहण पर व्यक्ति यदि सिर्फ दो उपाय कर ले, तो सभी राशि के लोगों को फायदा मिलता है, लेकिन न्यूरो से जुड़ी समस्याआें से ग्रस्त लोगों पर ये उपाय ज्यादा कारगर साबित होते हैं, लेकिन ध्यान रहे एेसे व्यक्तियों को ये उपाय खुद करने हैं। डा. गर्ग के मुताबिक चंद्रग्रहण का बीच का समय ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। चंद्रग्रहण के समय में यदि बहते जल में नारियल बहाया जाए आैर मन-मन में कोर्इ पूजा या मंत्र का जाप किया जाए, तो ये उपाय चमत्कार से कम नहीं हैं।

इसलिए जरूर करें ये उपाय

डा. ललित गर्ग के अनुसार 31 जनवरी दिन बुधवार को चंदग्रहण कर्क राशि आैर अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा। इस चंदग्रहण के दौरान न्यूरो प्राॅब्लम से जुड़े लोगों को ज्यादा दिक्कत आ सकती है, इसलिए ये उपाय करने जरूरी है। चंद्रग्रहण का प्रभाव अगले 15 दिन तक सभी राशियाें पर अलग-अलग दिखेगा।

सभी राशियों पर अगले 15 दिन तक असर

मेष- माता व वाहन से जुड़ी परेशानी रहेगी। वृष- शुभ समाचार, शुभ फल मिलेगा। मिथुन- परिवार में कलेश, आंखों व पैसे से जुड़ी समस्याएं रहेगी। कृक- मानसिक चिंता, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या रहेगी। सिंह- ज्यादा खर्च होगा, आंखों में दिक्कत, अनिंद्रा की स्थिति रहेगी। कन्या- धन लाभ, मनोकामना की पूर्ति, समस्या का निबटारा होगा। तुला- कॅरियर में अप-डाउन की स्थिति रहेगी। वृश्चिक- परिवार के बड़ों से परेशानी बनेगी। धनु- अच्छी दशा नहीं, यात्रा में परेशानी, स्वास्थ्य खराब। मकर- यात्रा में कष्ट, स्वास्थ्य में परेशानी। कुंभ- स्वास्थ्य में गिरावट, कुछ समस्याआें का समाधान निकलेगा। मीन- संतान की चिंता, पाचन संबंधी समस्या रही।

ये भी पढ़ें

युवक ने अपनी मां-दादी के साथ की मारपीट, तो दादी ने लिखार्इ एफआर्इआर!

Updated on:
31 Jan 2018 02:58 am
Published on:
31 Jan 2018 02:55 am
Also Read
View All