4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने अपनी मां-दादी के साथ की मारपीट, तो दादी ने लिखार्इ एफआर्इआर!

कलयुगी बेटे को पड़ोसियों ने रोकने की कोशिश की, तो तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jan 2018, 7:16 PM IST

meerut

मेरठ। पोते ने किया ऐसा काम कि दादी ने अपने ही पोते के नाम थाने में रिपोर्ट लिखा दी। पोते ने दादी के सामने ही अपनी मां को मार-पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई दादी को भी उसने धक्का देकर दूरकर दिया। फिर कलयुगी बेटा ठेके पर गया और वहां से शराब पीकर घर आया। घर आकर मां और दादी को बुरी-बुरी गालियां दीं। तेज आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने जब युवक को ऐसा करने से मना किया तो तमंचे से फायर करता हुआ भाग गया।

मां-दादी से मारपीट

मामला थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ले श्याम नगर का है। यहां कोल्ड स्टार के पीछे रहने वाली महिला सगीरन का आरोप है कि उसका पोता साजिद शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब पीकर घर में हंगामा करता है, जिसको लेकर घर में कई बार विवाद हो चुका है। आज भी किसी बात को लेकर उसका अपनी मां सन्नो से विवाद हो गया। मां ने साजिद को समझाने की कोशिश की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने घर में रखी कपड़ा धोने की थपकी से अपनी मां पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई दादी को भी उसने धक्का दिया। इससे दादी को भी हल्की चोटें आई। दादी ने मारपीट से मना किया तो उसने दादी को भी गाली देनी शुरू कर दी।

फिर घर पहुंचकर उत्पात मचाया

इतना ही नहीं, वह मारपीट करके घर से बाहर चला गया और ठेके पर बैठकर शराब पी। वह फिर घर लौटा और परिवार के लोगों से मारपीट करने लगा। हंगामा होता देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मोहल्लावासियों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो नशे की हालत में उसने तमंचा निकालकर मां पर फायर कर दिया और धक्का देकर भाग गया। जिससे मां का सिर फट गया। घायल मां को लेकर दादी जिला अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल कराने के बाद थाना लिसाड़ी गेट पहुंच गई। वहां पर उसने अपने पोते के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस से अपने पोते की गिरफ्तारी की मांग की है। एसओ लिसाडी गेट ने बताया कि मामला पारिवारिक है। युवक को तलाशकर गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश