मेरठ

अब बागपत में मन्दिर के भीतर साधु की पीट-पीटकर की गई हत्या

योगी सरकार में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था, खुलेआम लोग हाथ में ले रहे हैं कानून
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 8:16 PM IST
lynching
अब बागपत की मन्दिर के भीतर साधु की पीट-पीटकर की गई हत्या

बागपत. जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के एक मन्दिर में साधु की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे दो साधुओं में प्रसाद वितरण को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि विवाद के बाद एक साधु ने दूसरे साधू की देर रात बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद सुबह उसका मन्दिर में शव मिला। फ़िलहाल, पुलिस हत्या की बात से इंकार कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कह रही है ।

दरअसल, ये वारदात किशनपुर बराल गांव का है। यहां सोमवार को एक मंदिर में भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान भंडारे के प्रसाद वितरण को लेकर दो साधुओं किशनगिरी और एक अन्य साधु राधेगीरी के बीच कहासुनी हो गई। इस मामले को लेकर भंडार खत्म होने के बाद रात में दोनों साधुओं के बीच परपीत हो गई और राधेगीरी साधु ने किशनगिरी महाराज नाम के साधु की अन्य साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

बताया जाता है कि इस दौरान वहां मौजूद दूसरे साधुओं ने दोनों को अलगकर बीच बचाव कराया। लेकिन इस वारदात में वह साधु बुरी तरह से घायल हो चुका था, जिसके बाद जहाँ वह सो रहा था, उसी स्थान पर सुबह को किशनगिरी का मंदिर में शव पड़ा मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मन्दिर में मौजूद अन्य साधुओं ने आरोपी साधु राधेगीरी पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन, फिलहाल पुलिस हत्या से इंकार कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट करने का दावा पुलिसाधिकारी कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला