मेरठ

कोर्ट में पेशी के दौरान पिस्टल छीनकर भाग रहे गैंगरेप के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मारी गोली

Highlights - पुलिस हिरासत में कोर्ट ले जाते समय किया था भागने का प्रयास- पिस्टल छीनकर पुलिसकर्मियों के ऊपर किए फायर- मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली,अस्पताल में भर्ती
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2021, 5:13 PM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में छात्रा से गैंगरेप कर उसको जहरीला पदार्थ पिलाकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर पस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी पर जाने के दौरान दो आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी ने हेड कांस्टेबल से पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया था और पुलिसकर्मियों पर गोली भी चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी लखन को गोली लगी है।

बता दें कि कपसाड़ गैंगरेप और हत्या के चार में से दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेशी पर ले जा रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी लखन और उसका साथी विकास पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करने लगे और पुलिस की पिस्टल से ही पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने मेरठ रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी लखन के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी तुरंत मौके पर रुक गया। घायल लखन को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे आरोपी विकास को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ये था मामला

दरअसल, कपसाड़ गांव में एक टॉवर के पास बने खंडहरनुमा मकान में दसवीं की एक छात्रा को चार युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया था। बदहवास हालात में घर पहुंची किशोरी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पीड़ित छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की गांव में ताबड़तोड़ दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला