पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ललितपुर. जिले के एक गांव में विगत रात्रि को आपसी कहासुनी के दौरान उत्पन्न हुए विवाद में 4 लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण व्यक्ति की हत्या कर दी। विवाद के दौरान गाली गलौज कर मारपीट की एवं गले में भाला घोंपकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया हत्या का सारा मामला थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झरावटा की है।