मेरठ

दिल्ली: मेजर की पत्नी की सरेराह हत्या करने वाला आरोपी सेना अधिकारी मेरठ से गिरफ्तार

दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के नजदीक पुलिस को मिली थी महिला की लाश, तब से थी आरोपी की तलाश।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 3:13 PM IST
मृतक महिला
शैलजा द्विवेदी

मेरठ। दिल्‍ली छावनी इलाके में एक मेजर की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी की हत्‍या के आरोपी सेना अधिकारी निखिल हांडा को दिल्‍ली पुलिस ने रविवार को यूपी के मेरठ जिले से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेजर निखिल मेरठ कैंट एरिया में घूम रहा था, उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लालकुर्ती थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आखिरी बार मेजर हांडा को मेजर की पत्‍नी शैलजा के साथ देखा गया था।

आपको बात दे कि शनिवार को 30 साल की शैलजा द्विवेदी की कार के अंदर सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। फिर बाद में लाश को गाड़ी से बाहर फेंककर उसे सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी गई थी। मामले में दिल्‍ली पुलिस का कहना था कि वह जल्द ही मामला का खुलासा कर देगी।

शनिवार को दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बरार स्क्वायर के पास पुलिस को एक महिला की लाश मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को शुरूआती जांच में लगा कि यह सड़क हादसे का मामला है। महिला की लाश के ऊपर गाड़ी चढ़ाई हुई थी और टायरों पर लगे खून के निशान घटनास्थल पर जाते हुए दिख रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने गौर से देखा तो महिला का गला कटा हुआ था। निशान को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि महिला के गले को सर्जिकल ब्लेड से काटा गया था।

पुलिस महिला की शिनाख्त कर पाती, उससे पहले ही आर्मी का एक मेजर अमित द्विवेदी नारायणा थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी पत्नी के लापता होने की जानकारी दी। साथ ही मेजर अमित ने अपने एक अन्य साथी मेजर का नाम भी लिया। पुलिस ने जब लाश की तस्वीर मेजर को दिखाई तो उसने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी शैलजा द्विवेदी के रूप में कर ली। मेजर अमित ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले जब उसकी पोस्टिंग नागालैंड के दीमापुर में थी तो शैलजा की दोस्ती वहां पर तैनात एक अधिकारी से हो गई थी। अमित ने इस हत्या का आरोप लगाया था।

पश्चिमी जिले के डीसीपी विजय कुमार ने बताया था कि महिला के पति से बात करने के बाद पुलिस को बेहद अहम सबूत हाथ लगे हैं। इन सबूतों से पता चला है कि हत्यारा परिवार का बेहद जानकार है। साथ ही कत्ल की वजह भी पता चल गई है। जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दरअसल, सुबह 10 बजे शैलजा आर्मी की गाड़ी से दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी के लिए गई थी। हॉस्पिटल जाने के बाद शैलजा ने आर्मी की गाड़ी को वापस भेज दिया था, जिसके बाद वह किसी के साथ गाड़ी में हॉस्पिटल से निकल गई थी।

Updated on:
24 Jun 2018, 3:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला