मेरठ

शादी में थूक लगाकर तंदूर में बनाई रोटी, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने कर दी धुनाई

Highlights: — एक शादी समारोह में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल — हिंदू संगठनों ने किया था थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक हंगामा — आटे की नान बनाकर पहले थूकता था फिर डालता था तंदूर में
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2021, 3:40 PM IST
meerut.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। शादी—ब्याह में रोटी बनाने का काम करने वाले एक ऐसे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो एक वीडियो में दिख रहा है कि वह रोटी बनाने के दौरान उस पर थूकता और फिर उसे तंदूर में पकने के लिए लगाता था। कुछ दिन पहले वह एक शादी—समारोह में इसी तरह से रोटी पर थूक लगाकर बना रहा था। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो खूब हंगामा हुआ। रोटी पर थूकने वाला युवक दूसरे संप्रदाय का होने के कारण तनाव फैलने लगा। जिस पर थाना मेडिकल पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि एक शादी समारोह के दौरान एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ। जिसने शादी समारोह में भोजन करने वाले लोगों को पेट के अंदर का भोजन भी बाहर उगलने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में पका रहा है। 1 मिनट 5 सेंकड की इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिन्दू जागरण मंच ने इस वीडियो की तहकीकात की तो पता चला कि यह वीडियो मेरठ के मेडिकल थाना इलाके के अरोमा गार्डन का है। आक्रोशित कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले युवक को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला