गौरतलब है कि सेक्टर-58, 60, 61, 62 आदि आसपास के एरिया में कंपनियों की भरमार है। यहां दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर आदि दूर-दराज क्षेत्रो से आए दिन नौकरी करने के लिए लोग आते है। साथ ही यूफ्लेक्स कंपनी के पास से एलिवेटेड रोड शुरू होता है। इसका रास्ते का यूज लोग दिल्ली, फरीदाबाद आने-जाने वाले लोग भी करते है। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद शाह का कहना है कि सुबह-शाम जाम की स्थिति रहती है। जाम से निपटने के लिए यू-टर्न भी बंद किए गए है। पुलिस बल तैनात कर जाम से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है।