मेरठ

सोनू बनकर मुदासिर मॉल में किशोरियों को बनाता था लव जिहाद का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

love jihad News Meerut मेरठ के शॉपिंग मॉल में किशोरियों को अपने जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मुदासिर है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाथ में कलवा बांधकर अपना नाम बदलकर किशोरियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी मॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स में घूमता था जहां पर किशोरियों की आवाजाही अधिक होती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Oct 11, 2022
सोनू बनकर मुदासिर मॉल में किशोरियों को बनाता था लव जेहाद का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

love jihad News Meerut यूपी के मेरठ जिले में थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपना नाम बदलकर किशोरियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी का नाम मुदासिर है। मुदासिर हाथ में कलावा बांधकर और अपना नाम बदलकर शॉपिंग मॉल में घूमता था। मुदासिर हिंदू किशोरियों को अपना शिकार बनाता था। इसके बाद लव जिहाद में फंसाता था। यह पता लगाया जा रहा है कि मुदासिर अब तक कितनी किशोरियों को अपना शिकार बना चुका है।


पुलिस ने आरोपी उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक शॉपिंग मॉल में किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। आरोपी को लोगों ने दिल्ली रोड स्थित एक मॉल से पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर दूसरे संप्रदाय की किशोरी को बहलाया और फिर वो एक मॉल में किशोरी को ले गया। जहां पर वह किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। सीसीटीवी में यह हरकत देखकर स्टाफ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक और किशोरी को थाने ले आई।

थाने पहुंची किशोरी की माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी के भूमिया का पुल निवासी मुदासिर उर्फ सोनू ने मॉल में घूम रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद मॉल के गार्ड ने उनको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी दूसरे संप्रदाय की किशोरियों को अपने जाल में फंसाने का काम करता था।

Updated on:
11 Oct 2022 03:49 pm
Published on:
11 Oct 2022 03:35 pm
Also Read
View All