मेरठ

मनचले ने अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया युवती का रिश्ता, शिकायत करने पर दी पूरे हिंदुस्तान में बदनाम करने की धमकी

इंस्‍पेक्‍टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपित के खिलाफ कारवाई की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2021, 12:02 PM IST
mobile_clip.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मनचलों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में आए दिन कही न कहीं से छेड़छाड और अश्लीलता की खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसा ही कुछ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां एक मनचले ने एक कालोनी की रहने वाली युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसकी होने वाली ससुराल भेज दिए। जिसके बाद युवती का रिश्ता टूट गया। मनचले से परेशान युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ये है पूरा मामला

बता दें कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली युवती की अश्लील फोटो बनाकर मनचले ने उसकी होने वाली ससुराल भेज दिए। इस पर उसका रिश्ता टूट गया। इसके साथ ही पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि युवक उसका रिस्तेदार है। काफी दिनों से उसके मोबाइल पर भी फोन कर अश्लील बातें करता है। परेशान होकर वह अपने करीब एक दर्जन मोबाइल नंबर भी बदल चुकी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि जहां भी उसका रिश्ता होता है युवक अश्लील फोटो भेजकर उसका रिश्ता तोड़ देता है। युवक ही इन हरकतों से युवती परेशान है। जिसके चलते अब युवती का रिश्ता शयामनगर में तय हुआ तो उसने ससुराल का कही से नंबर लेकर उसकी अश्लील फोटो बनाकर युवती होने वाले ससुर को भेज दी। जिसके बाद वहां से भी रिश्ता टूट गया।

युवती के परिजनों को आरोपी ने दी धमकी

इसके बाद जब युवती के परिजनों ने मनचले के परिजनों से उसकी शिकायत की तो उसने उन्हें मारने की धमकी दे डाली। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि कहीं भी शादी नहीं होने दूंगा अगर किसी से शिकायत की तो लड़की की फोटो इंटर नेट पर डालकर पूरे हिंदुस्तान में बदनाम कर दूंगा। वहीं इस मामले में इंस्‍पेक्‍टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपित के खिलाफ कारवाई की जा रही है।

Published on: