27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सड़क का मलबा डालने को लेकर गहराया विवाद

थाना प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि अजयवीर सिंह की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 10:35 AM IST

marpeet.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ौत शहर में सड़क निर्माण के समय मलबा डालने को लेकर दो मजदूरों की चार लोगों ने जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने मजदूरों पर लाठी-डंडो से भी हमला किया। इसके साथ ही आरोपियों ने मजदूरों को जान से मारने की भी धमकी दी। जिसके बाद अपनी जान बचाकर दोनों पुलिस के पास पहुंचे और आपबीती सुनाई। इसके साथ ही पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें : Weather Update: तेज गर्मी और भारी बारिश के बाद अब कड़ाके की सर्दी की चेतावनी, तेजी से गिरेगा तापमान

ये है पूरा मामला

बता दें कि बड़ौत शहर के दिलीप बिहार में सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर मलबा डाल रहे दो मजदूरों पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। इस पूरे मामले पर दिलीप बिहार के रहने वाले अजयवीर सिंह ने बताया कि दिलीप बिहार की सड़क खराब थी, जिसके कारण वहां मरम्मत का कार्य हो रहा है। वह यहां मजदूरी करता है। उसके साथ आकाश भी सड़क पर मलबा डाल रहा था। इस दौरान आकाश, निकी पुत्रगण पप्पू उर्फ पोपी, मनीष व सिद्धार्थ पुत्र भोला निवासी देव नगर वहां आए और मलबा डालने के लिए मना करने लगे। जिसके बाद दोनों मजदूरों ने सरकार काम में बाधा डालने का हवाला दिया। इतना सुनने के बाद चारों आरोपी भड़क गए और लाठी-डंडो से मजदूरों पर हमला कर दिया। इसमें अजयवीर और आकाश बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद पीड़ित मजूदर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि अजयवीर सिंह की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट बेंच को लेकर मेरठ और प्रयागराज के अधिवक्ता आमने-सामने, मंत्री वघेल जिंदाबाद के नारे लगाकर फूंका पुतला