
मेरठ. पश्चिमी यूपी के वकील और यहां के लोग चाहते हैं कि मेरठ या फिर कहीं और हाईकोर्ट की बेंच स्थापित हो। लेकिन प्रयागराज हाईकोर्ट के वकील नहीं चाहते कि मेरठ में बेंच स्थापित हो। जिसके चलते इन दिनों घमासान मचा हुआ है। बीते दिन जहां प्रयागराज के वकीलों ने न्याय-विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह वघेल का पुतला कानुपर रोड पर फूंका था और तरह-तरह के नारे लगाए थे।
मंत्री वघेल जिंदाबाद के नारे लगाकर फूंका पुतला
बुधवार को मेरठ में प्रयागराज में हुई इस घटना से रोष उत्पन्न हो गया और मेरठ में राज्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले वकीलों का विरोध किया गया। इसके साथ ही मेरठ में प्रयागराज के अधिवक्ताओं का पुतले फूंका गया और रोड जाम किया। इस दौरान पूर्व महामंत्री अनिल कुमार जंगाला ने कहा कि हम न्याय-विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह वघेल का सम्मान करते हैं। इसके आगे उन्होंने मंत्री जी जिंदाबाद के नारे लगाए।
पूर्व महामंत्री अनिल कुमार जंगाला ने कहा कि प्रयागराज बार के वकीलों द्वारा कानपुर रोड पर जो कृत्य किया गया, वह ठीक नहीं था। उसके विरोध में आज हमने उन वकीलों का पुतला फूंका है, जिन्होंने मंत्री का पुतला फूंका था।
Published on:
27 Oct 2021, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.