27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब! घर पर खड़ी स्कूटी का जम्मू में कटा चालान, मैसेज आने पर खुली ट्रैफिक पुलिस की पोल

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिक्षक ने तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 10:54 AM IST

trafic_police.jpg

मुरादाबाद. आए दिन यातायात पुलिस की लापरवाही सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला जम्मू में देखने को मिला है, जहां जनपद मुरादाबाद के क्षेत्र में एक शिक्षक के घर में खड़ी स्कूटी का चालान यातायात पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में काट दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। इसके साथ ही पीड़ित शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। स्कूटी का चालान नियम विरुद्घ नंबर प्लेट लगाने पर काटा गया है।

यह भी पढ़ें : दबंगों ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सड़क का मलबा डालने को लेकर गहराया विवाद

ये है पूरा मामला

बता दें कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के टाह नायक निवासी राजेश कुमार शिक्षक हैं। उनकी तैनाती कुंदरकी ब्लॉक के जलालपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक स्कूटी है। जिसका पंजीकरण उनके नाम पर है। स्कूटी के दस्तावेजों पर उनका ही नंबर पंजीकृत है। राजेश ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया।

मैसेज से पता चला कि उनकी स्कूटी का चालान यातायात पुलिस ने 839 किमी दूर जम्मू की ओल्ड सिटी में काटा है। जिसके बाद शिक्षक को कुछ समझ नहीं आया। क्योंकि मुरादाबाद में खड़ी स्कूटी का चालान जम्मू-कश्मीर में कैसे कट सकता है। इतना ही नहीं जब शिक्षक को मैसेज आया तो उसमें चालक का नाम अंकित भारते लिखा है। इसके साथ ही मैसेज में लिखा था कि नियम विरुद्ध तरीके से स्कूटी पर नंबर प्लेट लगाने के चलते चालान काटा गया है। चालान काटाने पर पुलिस ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

मामले की जांच की जा रही- थाना प्रभारी

जिसके बाद पीड़ित शिक्षक ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी मूंडापांडे थाने पुलिस को दी। जिसके चलते शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वह इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिक्षक ने तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: तेज गर्मी और भारी बारिश के बाद अब कड़ाके की सर्दी की चेतावनी, तेजी से गिरेगा तापमान