मेरठ

उफ, इतनी छोटी सी बात पर ले लिया इतना खतरनाक फैसला!

गांव वालों ने बात छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूरी बात खुली
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 10:30 PM IST
meerut

मेरठ। घर में छोटी सी बात न जाने कब गंभीर रूप धारण कर ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। यही छोटी बात कभी-कभी हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देती है। ऐसा ही एक मामला सरूरपुर क्षेत्र में हुआ। जहां पर महिला पहले तो अपने पति के साथ घर में होने वाले पारिवारिक समारोह की तैयारियों के बारे में बातें करती रही, लेकिन जब बात खुद की तैयारियों और नए कपड़े खरीदने की आई तो पति ने मना कर दिया। पति द्वारा नये कपड़े खरीदने से मना करना विवाहिता को इतना नापसंद आया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और जान दे दी। छोटी सी बात के चलते विवाहिता के इस कदम से परिवार और विवाहिता के मायके वाले भी सकते में हैं। गांव वालों ने बात को छुपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पूरे राज का पर्दाफाश हो गया।

आठ साल पहले हुर्इ थी शादी

गांव जसड़ सुल्तानपुर निवासी मुस्तकीम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव की निवासी रुखसाना से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि परिवार में एक समारोह होने के कारण रुखसाना अपने शौहर मुस्तकीम से समारोह की तैयारियों के बारे में बातें कर रही थी। इसी दौरान उसने अपने शौहर से नए कपड़े दिलाने की जिद की। इसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। रुखसाना ने मुस्तकीम से कहा कि अगर उसने कपड़े नहीं दिलाए तो वह अपनी जान दे देगी। मुस्तकीम ने उसकी बात को मजाक समझा। इसके बाद रुखसाना ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। रुखसाना की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और उसे आनन-फानन में मेरठ स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रूखसाना की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला