2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री आैर यूपी के इस मंत्री को लेकर इन्होंने कह दी बड़ी बात, जानिए क्या कहा

कहा- हिन्दुआें के साथ विश्वासघात कर रहे हैं दोनों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 7:27 PM IST

meerut

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में इस्लामिक धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद के बारे में कहीं गई बातों और प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्य द्वारा जिन्ना के बारे में कहे गए बयान को लेकर मेरठ के हिन्दू संगठनों में उबाल है। हिन्दू संगठनों ने पीएम मोदी और मौर्य के बयानों की कड़ी निंदा की है। इसके विरोध में हिन्दू महासभा ने पीएम मोदी और प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन कर डाला।

यह भी पढ़ेंः जघन्य अपराधों में कुख्यातों को पीछे छोड़ रहे यहां के किशोर, पढ़ेंगे तो हैरत में पड़ेंगे

यह भी पढ़ेंः इस जनपद के ग्रामीण अंचल के बच्चों ने शहरियों को दिखा दिया आइना

हिन्दू राष्ट्र विरोधी मानसिकता दर्शायी

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने अपने द्वारा संचालित कार्यक्रम 'मन की बात' मे हिन्दू राष्ट्र विरोधी मानसिकता दर्शाते हुए समुदाय विशेष के लोगों को लुभाने के लिए इस्लामिक धर्म के संस्थापक का अपने ट्वीट सहित 'मन की बात' में हिन्दू धर्म विरोधी महान महिमा मंडन करते हुए यह संदेश भारत के सम्पूर्ण हिन्दूओं को दे दिया है कि यह देश अब कभी भी पूर्ण हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हो पाएगा। क्योंकि जिस देश का हिन्दू हृदय सम्राट नेता जिसे सम्पूर्ण भारत की सिर्फ ओर सिर्फ सम्पूर्ण हिन्दू जाति ने इस्लामिक कट्टरवाद से हजारों वर्षों का बदला लेने के लिए सर्वप्रथम हिन्दू शासक बनाया था, आज हमारा हिन्दू शासक सत्ता के लालच में हिन्दुओं के साथ हुए इस्लामिक सोच के शासकों के अत्याचारों को भूल गया है।

यह भी पढ़ेंः 800 करोड़ कीमत वाले चर्चित बंगले 210 बी में दो साल बाद फिर गरजा महाबली, जानिए इस बार क्या हुआ

यह भी पढ़ेंः बुआ-भतीजे के खास सिपाहियों का लेडी सिंघम ने कर दिया एेसा इलाज कि मुंह से नहीं निकल रही आवाज!

हिन्दुआें के साथ कर रहे विश्वासघात

आज वह फिर से सत्ता को हासिल करने के हिन्दू के साथ कहीं विश्वासघात तो नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मोदी ने भगवान श्री राम जी के मंदिर के नाम पर, तो कभी धारा 370के नाम पर तो कभी समान नागरिकता के नाम पर हम हिन्दुआें को धोखा ही दिया है। जबरन शोषण करने वाली सोच रखने वाले गैर हिन्दू समुदाय के लोगाें के मसीहा का अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में जोरशोर से महिमा मंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका समस्त हिन्दू महा सभा घोर विरोध प्रकट करते हैं। वह भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि भगवान मोदी जी की हिन्दू राष्ट्र हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता को जल्द से जल्द ठीक करने की सम्पूर्ण विश्व के हिन्दुओं पर कृपया करें। इस दौरान हवन करने वालों में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, अरविंद शर्मा, पंकज धानक, रोशन पंडित, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश