मेरठ

Bhaidooj 2023: रेखा और सुनीता को अमन ने दिया जीवन भर का गम, अनिता-मन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़; जाने पूरा मामला

Meerut News: आज भाईदूज पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन भाईदूज पर रेखा, सुनीता, अनिता और मन्नू का रो—रोकर बुरा हाल है। चारों बहनों का भाई अपने भांजे के साथ हादसे का शिकार हो गया। भाईदूज से पहले मामा और भांजे की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2023, 2:34 PM IST
Meerut Road Accident News
20 टायरा ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार।

Meerut road Accident News: भाईदूज से एक दिन पहले मेरठ में चार बहनों के लाड़ले भाई की हादसे में मौत हो गई। भाई ही नहीं बल्कि मामा भी हादसे का शिकार हुआ। मामा—भांजे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
भीषण हादसे में जहां मेरठ के सूरजकुंड आर्यनगर निवासी अमन की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली निवासी भांजे विशाल ने दम तोड़ दिया।

परिवार में कोहराम मच गया
भैयादूज से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आर्यनगर निवासी मुंशी लाल पत्नी राजवती और दो बेटों प्रदीप और अमन के साथ रह रहे थे। पांच बेटियों व एक बेटे की शादी हो चुकी है। घर में अमन शादी के लिए बचा था। अमन गाजियाबाद मोहन नगर में बहन रेखा के यहां रहता था। पिछले दस साल से वह वहीं रह रहा था।

पिता रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर बेटे की लाश लाने के लिए निकल गए
पिता उत्तराखंड में इलेक्ट्रोनिक का काम करते हैं। बड़ा भाई प्रदीप स्पोर्ट्स का काम है। अमन दीवाली मनाने के लिए घर आया था। भैयादूज मनाने के बाद उसको वापस लौटना था। इससे पहले मौत आ गई और उसको अपने साथ ले गई।
रात ढाई बजे अमन और विशाल घर से निकले और चार बजे हादसे में मौत की खबर घर पहुंची। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राजवती बेहोश हो गई। किसी तरह उनको संभाला गया। सुबह होते ही पिता रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर बेटे की लाश लाने के लिए निकल गए।



बहनाें का रो-रोकर बुरा हाल
भैयादूज से पहले अमन की मौत के बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के बहनें अनिता, रेखा, सुनीता, मन्नू हैं।
आर्यनगर सूरजकुंड के रहने वाले तीन युवकों को मसूरी घूमने जाने के लिए कहकर गए थे।

लेकिन तीनों युवकों के पिता ने देर रात जाने से मना कर दिया। मुंशी लाल का भांजा विशाल जब घर आया तो अपने नाना को मिठाई खिलाई। बोला नाना जिंदगी का कुछ नहीं पता। अब कब मुलाकात हो। नाना मुंशी लाल विशाल की बात सोचकर बार-बार फूट-फूट कर रो रहे हैं।

Updated on:
15 Nov 2023, 2:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान