
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( Meerut ) एक युवक को पड़ोसी के घर में झांकना काफी महंगा पड़ गया। युवक के झांकने पर जब पड़ोसी ने उसे टोका तो दोनों के बीच तकरार हो गई। इसी बीच युवक के परिजन भी मौके पर आ गए और फिर पथराव हाे गया।
पड़ोसी के घर में झांकने पर हुए दो पक्षों में विवाद पर युवक का सिर ईंट मारकर फोड़ दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को शांत कराया। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोनों ने तहरीर दे दी। एक पक्ष ने महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया ताे दूसरने जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है।
घटना ( meerut news ) मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। जहां पर दो पड़ोसियों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। यह विवाद उस समय बड़ा रूप ले गया जब एक पड़ोसी ने दूसरे के घर में झांक लिया। इसका युवक ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि युवक ने ईंट मारकर पड़ोसी का सिर फोड़ दिया। इस पर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई । आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना पर फैंटम पुलिस भी पहुंच गई।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही एक पक्ष पर काफी समय से उसके घर की महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि इससे पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को उस दौरान चेतावनी देकर छोड़ दिया था।