मेरठ

Holi 2023: सपने में दिखे होली खेलना या रंग गुलाल तो जाने इसका जीवन में मतलब

इन दिनों होली की बहार चारों ओर है। ऐसे में सपने में तरह-तरह के रंग दिखाई देते हैं, तो किसी को होली खेलने का सपना आता है। जानिए इसका क्या है मतलब।

less than 1 minute read
Mar 05, 2023
सपने में रंगों को देखने का जीवन से जुड़ा है महत्व।

सपने जीवन पर प्रभाव डालने हैं। कहा जाता है कि सपने जीवन का आइना होते हैं। यह भी कहते है कि इंसान जिस तरह की स्थिति से गुजर रहा होता है, उसे वैसे सपने आते हैं।

मनोवैज्ञानिक डा. मनोज त्रिपाठी बताते हैं कि कुछ सपने ऐसे भी ते हैं जिनसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जो सपने आते हैं वह हम तुरंत अपनों के साथ या फिर दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। ऐसे सपनों के शुभ-अशुभ मतलब बताए गए हैं। सपने में होली खेलने या रंग देखने के क्या मतलब हैं।


सपने में होलिका जलते हुए देखने का अर्थ है कि आपको शीघ्र ही खुशखबरी मिलने वाली है। जीवन में पुरानी समस्या भी शीघ्र समाप्त होने वाली है।


सपने में खुद को होली खेलते हुए देखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही पार्टनर मिल सकता है या विवाह तय हो सकता है।


यदि सपने में खुद को गुलाबी रंग से होली खेलते देख रहे हैं तो यह जीवन में प्रेमसंबंध मधुर होने का संकेत दे रहा है।


सपने में लाल रंग देखने का अर्थ है आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।


सपने में खुद को काले रंग से होली खेलते देखना किसी मुसीबत के आने का इशारा है।

Published on:
05 Mar 2023 04:46 pm
Also Read
View All