मेरठ

Meerut: ‘एयर शो युवाओं को इंस्पायर करेगा’, BJP सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले-इंडियन एयर फोर्स का शुक्रिया

Surya Kiran Air Show Meerut: मेरठ में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो किया। नौ हॉक एमके-132 विमानों ने आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन और हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। BJP सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एयर फोर्स को शुक्रिया कहा।
2 min read
Sep 19, 2026
meerut air show surya kiran hawk mk 132 what mp laxmikant vajpayee say
BJP सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का बयान। फोटो सोर्स-ANI

Surya Kiran Air Show Meerut: मेरठ में भारतीय वायुसेनाके एयर शो के दौरान आसमान में वायुसेना की ताकत, शौर्य और हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमानों ने अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जैसे ही विमान आसमान में पहुंचे, मौके पर मौजूद लोगों की नजरें आसमान पर टिक गईं। मेरठ में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का यह प्रदर्शन 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। टीम के 9 हॉक एमके-132 विमान अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भर रहे हैं।

युवाओं को प्रेरित करेगा एयर शो: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

बीजेपी सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एयर शो के आयोजन को लेकर भारतीय वायुसेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 13 मई को की गई उनकी रिक्वेस्ट को वायुसेना ने स्वीकार किया और मेरठ में एयर शो आयोजित किया गया। वाजपेयी ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है और यहां एयर फोर्स से लोगों को परिचित कराने के लिए यह एयर शो आयोजित किया गया है। उनके मुताबिक इस एयर शो आयोजन युवाओं को इंस्पायर (प्रेरित) करेगा और उन्हें सशस्त्र बलों की ओर देखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने भारतीय वायुसेना के एयर वॉरियर्स के अनुशासन और उनके काम को करीब से देखने को भी महत्वपूर्ण बताया।

सूर्य किरण के 9 हॉक विमानों ने दिखाया हवाई कौशल

बता दें कि एयर शो का प्रमुख आकर्षण भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का प्रदर्शन रहा। टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों ने एक के बाद एक शानदार हवाई करतब दिखाए। विमानों ने बेहद कम समय में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए। एक साथ उड़ान भरते विमानों की रफ्तार, सटीकता और आपसी तालमेल ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एयर शो के दौरान विमानों की उड़ान में पायलटों के बेहतरीन समन्वय और अनुशासन की झलक भी देखने को मिली।

कभी पास-पास तो कभी अलग दिशा में नजर आए विमान

एयर शो के दौरान आसमान में एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। कभी कई विमान एक-दूसरे के बेहद करीब उड़ते नजर आए तो कभी अलग-अलग दिशाओं में जाकर नई फॉर्मेशन बनाते दिखाई दिए। सूर्य किरण टीम के पायलटों ने अपनी उड़ान क्षमता और सटीक तालमेल के जरिए अलग-अलग हवाई मूवमेंट का प्रदर्शन किया। 9 विमानों का एक साथ फॉर्मेशन में उड़ना शो के प्रमुख आकर्षणों में रहा।

आसमान में दिखी वायुसेना की ताकत और अनुशासन

मेरठ में हुए एयर शो के जरिए भारतीय वायुसेना की हवाई क्षमता और पायलटों के प्रशिक्षण की झलक देखने को मिली। तेज रफ्तार विमानों के साथ किए गए करतबों ने दर्शकों को रोमांचित किया। सूर्य किरण के प्रदर्शन में पायलटों के बीच टाइमिंग और तालमेल बेहद महत्वपूर्ण रहता है। इसी समन्वय के जरिए विमान अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हैं। एयर शो में दर्शकों को लूप, बैरल रोल और अन्य हवाई करतब देखने को मिले।

दो दिन मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्य किरण का प्रदर्शन

गौरतलब है कि, मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में 19 और 20 सितंबर को सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का एयर शो आयोजित किया जा रहा है। दोनों दिन नौ हॉक एमके-132 विमान हवाई प्रदर्शन करेंगे। एयर शो के दौरान विमानों के बीच बेहद कम दूरी पर उड़ान और सटीक फॉर्मेशन दर्शकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं।

Updated on:
19 Sept 2026 01:08 pm
Published on:
19 Sept 2026 01:08 pm
Also Read
View All