मेरठ

Meerut Weather Update Today : भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन जिलों को सराबोर करेगी बारिश की फुहार

Meerut Weather Update Today इस समय मेरठ सहित पूरा वेस्ट गर्मी से उबल रहे हैं। आलम ये है कि सुबह आठ बजे से ही गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर रही है। इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत बारिश की संभावना व्यक्त करके दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 17 मई को मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2022, 8:08 AM IST
Meerut Weather Update Today : भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन जिलों को सराबोर करेगी बारिश की फुहार
Meerut Weather Update Today : भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन जिलों को सराबोर करेगी बारिश की फुहार

Meerut Weather Update Today इस समय वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी है। मेरठ जनपद में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। एनसीआर के कुछ जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। गाजियाबाद और नोएडा के अलावा दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष की माने तो अभी 16 मई तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बना रहेगा। उसके बाद 17 मई को बारिश की संभावना है।

मेरठ जनपद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। शुक्रवार को तापमान में वृद्धि के साथ ही आद्रता का स्तर भी बढ़ा है। धूप में लोग सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जो निकले उनके गर्मी असहनीय हो गई। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि 17 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के एक दो अंतराल देखने को मिलेंगे।


तेज गर्मी के बीच लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए तीन दिन का यलो अलर्ट पहले ही जारी किया हुआ है। 16 मई की शाम से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मिलेगी कुछ राहत। हालांकि ये पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल में 15 मई से सक्रिय हो जाएगा। इससे बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मई के महीने में इस बार पहली बार तापमान में इतनी वृद्धि हुई है। जिससे गर्मी बढ़ रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला