इसके अलावा अन्य जिन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। उनमें रोजा प्रयागराज,काठगोदाम मुरादाबाद,बरेली प्रयागराज यात्री ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें भी इस अवधि के लिए निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी बढने से बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है। थर्मल पावर प्लांट में कोयले की मांग बढी है। इसलिए कोयले की आपूर्ति थर्मल पावर प्लांट में पूरी करने के लिए अतिरिक्त माल गाडियों को लगाया गया है। जो दिन रात कोयले को ढो रही हैं।