UP Assembly Elections 2022 Results भाजपा ने उत्तर प्रदेश के शुरूआती रूझान में बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भाजपा प्रदेश में 224 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मेरठ की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पिछड़ रहे हैं। यहां से गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सिवाल खास और सरधना में भी भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर मिल रही है।

UP Assembly Elections 2022 Results प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना का काम जारी है। मेरठ में सिवाल खास सीट पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है। यहां पर दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह 3407 मत मिले। जबकि गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद को 3610 मत मिले। सरधना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम पिछड़ रहे हैं। सरधना विधानसभा सीट पर भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम को गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मेरठ कैंट में भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल शुरू से ही आगे चल रहे हैं। वहीं गाजियाबाद में लोनी को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर भाजपा आगे है।
उप्र में आए शुरूआती रूझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी भाजपा 224 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा और उसकी गठबंधन पार्टी 110 सीटों पर आगे हैं। रामपुर में सपा के आजम खान आगे चल रहे हैं। वहीं सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आगे हैं। जबकि मेरठ की कई सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। मेरठ में शहर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा गठबंधन प्रत्याशी रफीक अंसारी से काफी पीछे चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीउिया प्रभारी शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया सदर सीट पर 3670 वोटों से आगे चल रहे हैं। मथुरा में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। बिजनौर में आए पहले रूझान में बढ़ापुर से भाजपा प्रत्याशी 3654 वोटों से आगे चल रहे हैं।सपा प्रत्याशी को 1701 वोट मिले हैं।
किस राउंड में किसको कितने वोट
किठौर सीट, पहला राउंड
शाहिद मंजूर सपा- 6414,सतबीर त्यागी बीजेपी- 2836,बबीता गुर्जर कांग्रेस-45,
पहला राउंड हस्तिनापुर
बीजेपी 3821,सपा 3595,कांग्रेस 44,बसपा 581
दूसरा राउंड तक दक्षिण विधानसभा
कुल मत 17,643
सोमेन्द्र 8,136,आदिल 6624,दिलशान 2429,
सरधना तीसरा राउंड
अतुल 5110,संगीत 2753,लीड बाकी 8236
किठौर सीट, दूसरा राउंड
बीजेपी- 6013,सपा- 11091,बीएसपी-897,कांग्रेस-61
सिवालखास में रालोद और बीजेपी में कांटे का मुकाबला
2 राउंड में बीजेपी 7032, रालोद 6995