मेरठ

unclaimed dead bodies : लावारिस शवों का डंपिंग ग्रांउड मेरठ, 15 दिन में मिले छह शव

unclaimed dead bodies मेरठ जिला लावारिस लाशों का डंपिंग ग्रांउड बनता जा रहा है। पिछले 15 दिनों में जिले के बाहरी थाना क्षेत्रों में छह लाशें मिल चुकी हैं। इनमें से सभी शव पुलिस के लिए परेशानी का कारण बनें हुए हैं। इनमें से एक भी शव की आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस भी शवों को मोर्चरी में रखवाकर कानूनी खानापूर्ति के बाद अज्ञात में अंतिम क्रियाकर्म करवा देती है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2022, 11:12 AM IST
unclaimed dead bodies : लावारिस शवों का डंपिंग ग्रांउड मेरठ, 15 दिन में मिले छह शव
unclaimed dead bodies : लावारिस शवों का डंपिंग ग्रांउड मेरठ, 15 दिन में मिले छह शव

unclaimed dead bodies जिले में आए दिन मिल रही अज्ञात लाशों के बारे में एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि लावारिस शव पुलिस के लिए समस्या है। हालांकि लावारिस शवों की जानकारी आसपास के जिलों को दी जाती है और सभी थानों को इसके बारे में सूचित किया जाता है। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र के सभी थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं अब तक बरामद हुए सभी शवों के बारे में टीम गठित कर जल्द से जल्द इनके बारे में पता करने के निर्देश दिए हैं।


ये तो हैं एसएसपी मेरठ द्वारा कही जा रही जांच की बात। लेकिन अब जरा नजर डालते हैं। उन लावारिस बरामद हुए शवों पर। जो पुलिस के लिए एक पहेली बने हुए हैं। जिले में पिछले पंद्रह दिन के भीतर छह शव बरामद हुए हैं। जिनकी पहचान आज तक नहीं हो पाई है। बता दें कि हत्यारोपियों ने केस खुलने के डर से हत्या करने के बाद शव को दूसरे जिले की सीमा में या फिर कहीं और फेक देते हैं। हत्यारोपी पहचान भी मिटा देते हैं। जिससे शव की शिनाख्त करना काफी मुश्किल होता है। मेरठ में गत 28 जून को सेन्य क्षेत्र में युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। जिसके बारे में आज कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस की तफ्तीश जारी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला। इस शव की शिनाख्त के लिए कंकरखेड़ा और सरूरपुर के दो परिवार पहचान करने के लिए पहुंचे पर पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने अब शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


गत रविवार को भी सरधना के मढ़ियाई गांव में सड़क किनारे युवती का शव मिला। इसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं इससे पहले गत मंगलवार को थाना खरखौदा क्षेत्र के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में जुबैदा मस्जिद के पीछेभी एक युवक का शव मिला था। इतना ही नहीं खरखौदा क्षेत्र के अलीपुर के पास एक युवक का अधजला शव मिला था। शुक्रवार को भी जानी थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला। ये सभी शव पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई