Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 मेरठ कैंट विधानसभा सीट को भाजपा की छपरौली कहा जाता है। भाजपा की इस छपरौली में भाजपा का पिछले तीन दशक से कब्जा बरकरार है। इस सीट पर पिछले चार बार से भाजपा के सत्यप्रकाश विधायक बनते आ रहेे थे। इस बार भी कोई पत्याशी भाजपा के अमित अग्रवाल के आगे नहीं टिक पाया है।

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 भाजपा की छपरौली मेरठ कैंट पर भाजपा ने मतणना के दौरान अपनी बढ़त बरकरार रखी हुई है। इस सीट पर भाजपा के अमित अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के अमित अग्रवाल 33352 वोट लेकर पहले नंबर पर बने हुए हैं। जबकि गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत को 8559 वोट पाकर मतगणना में दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की सबसे दुर्गत हुई है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी अविनीश काजला को अभी तक की मतगणना में मात्र 965 वोट हासिल हुए हैं।
मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उप्र का सबसे बड़ा जिला कहा जाता है। मेरठ जिले में सात विधानसभा सीटें आती है।। यहां की कैंट विधानसभा सीट पर पिछले तीन दशक से भाजपा की हकूमत चलती आ रही है। यानी तीन दशक से भाजपा का ही विधायक बनता आया है। मेरठ कैंट इलाके को जिले में सबसे पॉश और संभ्रात श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। इस सीट पर पिछले तीन दशक से भाजपा का कब्जा है। इस बार भी इस सीट पर भाजपा के ही अमित अग्रवाल मतगणना के दौरान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
1989 में अस्तित्व में आई मेरठ कैंट विधानसभा सीट पहली बार ही भाजपा के हिस्से में आ गई थी। यहां से पहले विधायक भाजपा के परमात्मा शरण मित्तल रहे थे। इन्होंने तत्कालीन कांग्रेस विधायक अजीत सेठी को हराया था। उसके बाद से 2017 के विधानसभा चुनाव तक यह सीट भाजपा के पास ही रही। इस समय कैंट सीट से प्रत्याशी और पूर्व भाजपा विधायक अमित अग्रवाल यहीं से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं।