मेरठ

महिला प्रत्याशियों को घर में बिठाकर चुनाव प्रचार करने वालों की अब खैर नहीं, नारी शक्ति ने खोला मोर्चा

निकाय चुनाव में उभरा महिलाओं का दर्द
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2017, 3:42 PM IST
Women

मेरठ. नगर निकाय चुनाव का प्रचार चरम पर है। महानगर के हर वार्ड में प्रत्याशी घर-घर घूमकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन, जिन वार्ड में महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। वहां की मतदाताओं का दर्द कुछ अलग ही है। मेरठ नगर निकाय चुनाव से पहले वार्ड का परिसीमन होने के बाद वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 90 हो गई है। इनमें से करीब 22 वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। लेकिन, यहां चुनाव में नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह लेने जाने तक महिला प्रत्याशी केवल अपने पति के साथ उपस्थिति दर्शाने तक मौजूद रहीं। इसके बाद जब बारी चुनाव प्रचार की आई तो प्रत्याशियों के पतियों ने उनको घर बैठा दिया। महिला प्रत्याशियों की पति के इस रवैये के खिलाफ अब महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है।

इन वार्डों में प्रत्याशी पति खुद ही वार्डों में प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वोट भी खुद अपने नाम पर मांगे जा रहे हैं, न कि महिला प्रत्याशियों के नाम पर। मुस्लिम महिला प्रत्याशी पति के इस कारनामे से इलाके की मुस्लिम महिलाओं में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि जो महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही है, वो क्यों नहीं वोट मांगने घर-घर जा रही हैं। इसके लिए महिला प्रत्याशियों को आगे आना चाहिए।

मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी पति अपनी पत्नी के नाम पर वोट नहीं मांग रहा। न ही कोई प्रत्याशी पति वोट मांगते समय अपनी पत्नी का परिचय देता है। इन मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि प्रत्याशी पति को अपनी पत्नी की शैक्षिक योग्यता के अलावा उसके बारे में पूरी जानकारी वोटरों को देनी चाहिए, जिससे वोटरों में उनके प्रति समर्थन की भावना जागृत हो। लेकिन, ऐसा कोई प्रत्याशी पति नहीं कर रहा। वार्ड संख्या 33, 38, 66, 75, 77, 89, 90 आदि में यही स्थिति है। महिलाओं के लिए आरक्षित इन वार्डों से चुनाव लड़ रही महिलाएं तो प्रचार के दौरान घर में खाना बनाती नजर आती हैं और पति बाहर उनके नाम पर वोट मांगते नजर आते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान