मेरठ

किसानों ने हाइवे पर फेंक दी सब्जी, अब दस दिन तक चलेगा यही सिलसिला

दस दिवसीय 'गांव बंद आंदोलन' शुरू, दूध आैर सब्जी शहर नहीं भेजी किसानों ने, किया प्रदर्शन  

2 min read
Jun 02, 2018
किसानों ने हाइवे पर फेंक दी सब्जी, अब दस दिन तक चलेगा यही सिलसिला

मेरठ। अपनी मांगों केा लेकर किसानों के अनोखे प्रदर्शन गांव बंद-देहात बंद के तहत मेरठ में भी किसानों ने शुक्रवार से हड़ताल कर दी। मेरठ के अधिकांश गांवों में किसानों ने सब्जी और दूध शहर नहीं भेजा। उन्होंने सब्जी और दूध को ग्रामीणों के बीच बांट दिया। इसके बाद एनएच 58 पर भराला गांव के किसानों ने सड़क पर सब्जी फेंककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें

यहां 100 की स्पीड से आयी आंधी, हो गया ब्लैक आउट

आंदोलित किसानों की ये मांगें

किसानों ने उपज के वाजिब दाम, कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर 10 दिवसीय ‘गांव बंद आंदोलन’ शुक्रवार से शुरू हो गया। मेरठ के भराला, इकलौता, मवाना खुर्द, गगसौना, खासपुर, रानी नंगला आदि गांवों में पहले दिन कई जगह पर किसानों ने सड़क पर दूध बहाया और सब्जी फेंक दी। राष्ट्रीय किसान संगठन के आहवान पर चलाया जा यह आंदोलन उप्र के बुंदेलखंड मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलांगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शुरू हो गया। राष्ट्रीय किसान संगठन के शिवकुमार शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन देश के 22 राज्यों में शुक्रवार से चालू हो गया है। यह आंदोलन दस जून तक चलेगा। राष्टीय किसान संगठन के आहवान पर इस आंदोलन में देश के करीब 36 संगठन भाग ले रहे हैं। 10 जून को ‘भारत बंद’ का आह्वान पूरे देश में किया जाएगा।

लूट के दौरान कारोबारी को लगी गोली, फिर एेसा कुछ हुआ कि बदमाश की भी हो गर्इ मौत

https://www.patrika.com/meerut-news/bullet-hit-businessman-during-robbery-badmash-was-also-killed-1-2764304/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

मेरठ में किसानों ने हाइवे पर फेंकी सब्जी

मेरठ में किसानों ने हाइवे पर सब्जी फेंककर प्रदर्शन किया। मवाना खुर्द और खासपुर के किसानों ने सड़क पर दूध बहा दिया। किसानों ने कहा कि वे दस दिन तक गांव से कोई समान शहर में बेचने नहीं जाएंगे और न ही कोई समान खरीदने जाएंगे। मेरठ में आंदोलन की कमान संभाल रहे किसान नेता नवीन प्रधान ने बताया कि हमारा आंदोलन शातिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रकट करना है। जो भी सरकारें देश या प्रदेश में आई हैं वे हमेशा से किसानों का शोषण करती रही है। यह प्रदर्शन अपनी तरह का हाईटेक प्रदर्शन हैं। हम हर प्रदेश की जानकारी सोशल मीडिया और वाटसअप ग्रुपों पर ले रहे हैं। मेरठ में प्रदर्शन की कमान इकलौता से राकेश कुमार, भराला से ग्राम प्रधान उपेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, विकास चैधरी, अमित चैधरी और गंगाधर शर्मा आदि भी संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ
Published on:
02 Jun 2018 02:05 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड