Highlights दस महीने से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता दो महीने से काट रही एसएसपी कार्यालय के चक्कर आरोपियों को भाजपा विधायक के समर्थन का आरोप
मेरठ। तेलंगाना (Telangana) और उन्नाव (Unnao) में दुष्कर्म पीड़िताओं (Rape Victims) के साथ हुई घटना के बाद भी मेरठ पुलिस (Meerut Police) अभी भी दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं है। एसएसपी कार्यालय (SSP Office) पहुंची गैंगरेप पीड़िता ने तंग आकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से इच्छा मृत्यु (Wish death) की मांग कर डाली। भाजपा सरकार में दुष्कर्म पीड़िताओं का हाल ये है कि युवती पिछले दो महीने से एसएसपी आफिस के चक्कर काट रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं युवती ने दस माह पहले महिला आयोग (National Commission for Women) में शिकायत दर्ज की थी। वहां से भी कोई सुनवाई की उम्मीद अभी तक नहीं जागी। वहीं युवती का आरोप है कि उसके अपहरण और गैंगरेप के आरोपियों को स्थानीय भाजपा विधायक का संरक्षण प्राप्त है। जिसके दबाव में आकर पुलिस काम कर रही है। इसी कारण उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है।
एसएसपी कार्यालय पहुंची मवाना निवासी युवती ने बताया कि उसको दस माह तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि एक आरोपित ने इस दौरान उससे शादी भी की और अश्लील वीडियो व फोटो भी खींची। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर बहसूमा थाने गई, वहां पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों को भाजपा विधायक का संरक्षण है। जब थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता न्याय की आस में एसएसपी के पास पहुंची।
पीड़िता ने अजय साहनी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बीती 27 नवंबर 2018 को अपने दो साथियों के साथ कालेज से उसे जबरन ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने युवती को बहसूमा क्षेत्र में बंधक बनाकर जबरन शादी कर ली। इसके बाद दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि आरोपित ने नशीली गोली खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। आरोपित ने माता-पिता से भी नहीं मिलने दिया। इस दौरान आरोपी के दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं युवती को 15 लाख का लालच देकर मुंह बंद करने की बात कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि आरोपियों को भाजपा विधायक संरक्षण दे रहा है। युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि अगर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जा रही तो उसे इच्छा मृत्यु प्रदान की जाए।