मेरठ

Bakrid से पहले बकरों को पिलाई जा रही है बीयर, जानिए क्‍यों

खास बातें- 12 अगस्‍त 2019 यानी सोमवार को है Bakrid सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो युवक ने वीडियो के साथ ही दिया है मैसेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2019, 4:37 PM IST
meerut

मेरठ। छह दिन बाद 12 अगस्‍त 2019 यानी सोमवार को बकरीद ( bakrid ) है। इसके लिए बकरों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। इस बीच बकरों को बीयर पिलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो जनपद के लिसाड़ी गेट थाने की बताई जा रही है।

शाहपीर गेट के युवक ने बनाया वीडियो

जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें कुछ युवक बकरे को बीयर पिलाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है क‍ि यह व‍ीडियो शाहपीर गेट के युवक ने बनाई है। उसने ही इस वीडियो को वायरल किया है। युवक ने वीडियो के साथ ही मैसेज दिया क‍ि वह शाहपीर गेट का रहने वाला है। उसने कहा कि कुछ युवक बकरीद के लिए लाए गए युवकों को बीयर पिला रहे हैं।

पांच-छह युवक दिख रहे हैं छत पर

वीडियो में दिख रहा है क‍ि छत पर पांच-छह युवक हैं। इनमें से दो युवक बकरों को बीयर पिला रहे हैं जबक‍ि एक शख्‍स हाथ में बीयर की बोतल और बकरा पकड़े खड़ा दिख रहा है। छत पर कुछ और बकरे भी बंधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन बकरों को बीयर की कई बोतलें पिलाई गईं। चर्चा यह भी है क‍ि पिछले साल भी इस तरह की वीडियो वायरल हुई थी। जानकारों के अनुसार, बकरों को वजन बढ़ाने के लिए उनको बीयर पिलाई जाती है। इसके साथ ही बकरों को पानी पिलाकर भी मोटा किया जाता है। इससे उनके अच्‍छे दाम मिल जाते हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान