मेरठ

कैराना के बाद यूपी के इस शहर में हिन्दू परिवार ने दी पलायन की धमकी

मुख्यमंत्री आैर एससी-एसटी आयोग को भी पत्र लिख चुके, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 8:10 PM IST
meerut
कैराना के बाद यूपी के इस शहर में हिन्दू परिवार ने दी पलायन की धमकी

मेरठ। वेस्ट यूपी में कैराना से उठा पलायन का मुद्दा अब मेरठ तक पहुंच गया है। मेरठ में एक परिवार ने अपने मकान पर दूसरे सम्प्रदाय के लोगों पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वे पलायन को मजबूर होंगे। पीड़ित पूरनचंद निवासी 364 मोहल्ला खटीकान शाहपीर गेट चौकी निवासी ने बताया कि उसके घर के छज्जे पर करीब एक साल पूर्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने कब्जा कर लिया था। प्रार्थी हरिजन जाति का है। उसने इसके लिए एमडीए से कार्रवाई की गुहार लगाई।

इसलिए होे जाएंगे पलायन को मजबूर

पीड़ित के बेटे राजेश ने बताया कि उनके मकान के छज्जे पर आकिल अहमद नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। अकेले उस पूरे मोहल्ले में उनका ही एकमात्र मकान हिन्दुओं का है। जबकि बाकी मकान अन्य दूसरे समुदाय से हैं। उनको आए दिन परेशान किया जाता है। मकान खाली न करने पर तरह-तरह की धमकी दी जाती है। इससे उनके परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। वे लोग एससी-एसटी आयोग और मुख्यमंत्री तक को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उनको किसी भी स्तर से अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

तरह-तरह से परेशान कर रहे दूसरे सम्प्रदाय के लाेग

आज पीड़ित अपने परिवार सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और वहां पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने तुरंत एमडीए वीसी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष एसएसपी से भी मिला। एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें मकान खाली करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके बेटे का कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट करा दिया गया। इसके अलावा उनके परिवार वालों के साथ मोहल्ले के लोग अभद्र कमेंट्स करते हैं। परिवार की महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला