मेरठ

मोदी आैर याेगी सरकार को दी इस पति-पत्नी ने चुनौती, इनका घर टूटने की कगार पर

चर्चा का विषय बना हुआ है पति-पत्नी के बीच झगड़ा
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 8:41 PM IST
meerut
मोदी आैर याेगी सरकार को दी इस पति-पत्नी ने चुनौती, इनका घर टूटने की कगार पर

मेरठ। एक तरफ तो मोदी और और योगी सरकार हर घर में बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है। सरकार के प्रतिनिधि भी यह कह रहे हैं कि अब देश के हर गांव और हर घर में बिजली पहुंच चुकी है, लेकिन मेरठ में बिना बिजली के एक युवक का घर टूटने की नौबत आ चुकी है। हालात यहां तक पहुंच गए कि बीए पास उसकी पत्नी ने बिजली न होने पर तलाक तक मांग लिया है। युवक बेचारा बिजलीघर और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है जिससे बिजली के कारण उसका परिवार टूटने से बच जाए।

बिजली नहीं आने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

मामला ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा मोहल्ले में एक दंपति के बीच घर में बिजली न आने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि उसकी पत्नी ने तलाक की मांग कर डाली। भगवतपुरा निवासी नीरज ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व किठौर निवासी पूनम से हुई थी। पूनम बीए पास है। वह खुद इंटर पास है और बर्तन की दुकान में काम कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। शादी के कुछ दिन बाद उसको और उसकी पत्नी को उसके पिता ने घर से अलग कर दिया। उसने घर के ही एक हिस्से में अपना कमरा बना लिया और बिजली का अलग से कनेक्शन ले लिया। बिजली कनेक्शन का केबल उसके पिता के मकान से होकर आ रहा है। किसी बात पर हुई कहासुनी में उसके परिजनों द्वारा केबिल को काट दिया गया। जिसके बाद उनके घर में अंधेरा हो गया। उसकी पत्नी पूनम ने बताया कि उसने कई बार अपने ससुर से विनती की कि वे केबल को जोड़ने दे लेकिन केबिल नहीं जुड़ सकी। इसको लेकर कई बार बिजली विभाग भी शिकायत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ेंःमायावती ने अपने सिपाहियों को दिया कैराना मेें जीत हासिल करने का यह मंत्र

बिजली जोड़ने नहीं आए विभाग वाले

बिजली विभाग से भी कोई केबिल जोड़ने नहीं आया। जिससे उनके घर में बिजली नहीं आती। इस प्रचंड गर्मी में भी उनको बिना पंखे और बिजली के रहना पड़ रहा था। उसने पति से बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा लेकिन उसका पति वह भी नहीं कर पाया। जिसके चलते घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। घर में बिजली न होने के कारण पूनम अपने मायके चली गई और पति से तलाक मांग लिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला