मेरठ

Meerut News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पास होने पर मेरठ की महिलाएं पीएम मोदी को धन्यवाद देने पहुंचीं संसद

meerut News: संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के पास होने की खुशी में मेरठ से महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य दिल्ली संसद भवन पहुंची। महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

2 min read
Sep 21, 2023
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पास होने पर पीएम मोदी को नए संसद भवन में धन्यवाद देने पहुंचीं मेरठ महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्याएं

Meerut News: संसद के विशेष सत्र में लोकसभा की कार्यवाहीं के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पास होने की महिलाओं में खुशी दिखाई दे रही है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की संसदीय क्षेत्र मेरठ हापुड़ लोकसभा से महिला मोर्चा की 12 बसों में 550 महिलाएं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को पास होने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए दिल्ली संसद भवन के लिए रवाना हुईं। महिलाएं भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी से क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक व महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुई। ये बसें आईएमटी यूनिवर्सिटी ,शोभित यूनिवर्सिटी, एमआईटी कॉलेज, एमपीएस गर्ल्स स्कूल व हापुड़ से रवाना हुई। महिला मोर्चा ने नवीन संसद भवन में कार्यवाही को भी देखा। इस अवसर पर मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने महिला मोर्चा की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023’ एक ऐसा निर्णय है। जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया है कि ‘महिला नीत सशक्तीकरण’ मोदी सरकार के लिए एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है।’’

उन्होंने इसे ‘ऐतिहासिक निर्णय’ करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि ‘‘चाहे नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने साबित किया है कि वे किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।

मोदी सरकार का मानना है कि नारी शक्ति के सहयोग और सामर्थ्य के बिना एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव नहीं है।आज के इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा पार्षद, प्रवीण अरोरा उपस्थित रहे।

Published on:
21 Sept 2023 08:31 am
Also Read
View All