मेरठ

मेरठ में सब्जी मंडी का शर्मनाक मामला, टॉयलेट से बरामद हुई सब्जियां, आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड

Meerut New Vegetable Market: मेरठ की सब्जी मंडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टॉयलेट में हरी सब्जियां प्लास्टिक के पॉलिथीन में पैक कर रखी गई हैं। एसडीएम ने मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।

2 min read
May 18, 2026
टॉयलेट में रखी गई हरी सब्जियां, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Video of Meerut Naveen Sabji Mandi goes viral: मेरठ की नवीन सब्जी फल मंडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरी सब्जियां, धनिया, टमाटर, आदि टॉयलेट में स्टोर किए गया हैं। टॉयलेट में काफी गंदगी है। बताया गया कि यह टॉयलेट बंद पड़ा है, जिसे काफी दिनों से गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ने नवीन सब्जी मंडी के सचिव से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।‌ मंडी सचिव ने बताया कि टॉयलेट चोक होने के कारण काफी दिनों से बंद पड़ा है। बिना किसी जानकारी के ट्रेडिंग कंपनी इसे अपने उपयोग में ले रही है, जो गैरकानूनी है। जिसको नोटिस जारी किया गया है।‌ मामला मवाना सब्जी मंडी का है।

हरी धनिया, तरोई, भिंडी, टमाटर का स्टोर रूम बना टॉयलेट

उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना स्थित नवीन सब्जी फल मंडी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें टॉयलेट के अंदर धनिया, टमाटर, तरोई और टमाटर जैसी सब्जियां रखी गई हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पॉलिथीन में पैक कर रखी गई हरी सब्जी

लोगों का कहना है कि टॉयलेट के अंदर सब्जी रखना आम लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। बताया जाता है कि टॉयलेट की लाइन चोक हो गई है। जिसके कारण इसका उपयोग नहीं होता है। लेकिन टॉयलेट को गोदाम के रूप में इस्तेमाल करने पर लोगों में नाराजगी है। यहां पर भिंडी, तोरई, हरी मिर्च, देसी हरी सब्जियां पॉलिथीन में रखकर स्टोर की गई हैं। कुछ लोग वीडियो में भी दिखाई पड़ रहे हैं। ‌

एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है। दूसरी तरफ मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने टॉयलेट में रखी गई हरी सब्जियों को बाहर निकलवा कर टॉयलेट बंद कर दिया। इस संबंध में एसडीएम संतोष सिंह ने मंडी सचिव से जवाब मांगा है। बोले, स्पष्टीकरण आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं मंडी सचिव?

जबकि नवीन सब्जी मंडी समिति मवाना के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रधान ट्रेडिंग कंपनी ने बिना किसी जानकारी के टॉयलेट का उपयोग अपने लिए किया है। ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
18 May 2026 12:44 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश