मेरठ

विपक्षी नेताआें ने कहा- राष्ट्रवादियों आैर ‘बेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे’ वाली सरकार के राज में हो रही शर्मनाक घटनाएं

मुजफ्फरपुर आैर देवरिया में हुई घटनाआें पर विपक्षी नेता ने भाजपा सरकार को कोसा  

3 min read
Aug 07, 2018
विपक्षी नेताआें ने कहा- राष्ट्रवादियों आैर 'बेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे' वाली सरकार के राज में हो रही शर्मनाक घटनाएं

मेरठ। मुजफ्फरपुर बालिका गृह और देवरिया के बालिका गृह में हुई शर्मनाक घटनाओं को विपक्ष ने राजनैतिक मुद्दा बना लिया है। देवरिया की घटना के लिए विपक्षी नेताओं ने इस घटना को भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि दोषियों को भाजपाइयों का संरक्षण प्राप्त है। वहीं भाजपा नेता ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।दोनों शर्मनाक घटना को लेकर मेरठ में भी राजनैतिक प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें

सुहागरात पर पति ने दुल्‍हन का बनाया MMS और सुबह होते ही कर दी यह डिमांड

सड़क पर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि दोनों ही घटनाएं बड़ी शर्मनाक है। बिहार की घटना पर ताली बजाने वाली भाजपा को अब अपने ही सरकार में यह शर्मनाक घटना घटित होने के बाद कुछ बचा नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, लेकिन हो उल्टा रहा है। इस सरकार में बालिकाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा। मेरठ में आनरकिलिंग हो रही है। ऐसा कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। इसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। इसके लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश के लायन आर्डर की स्थिति बिगड़ीः रालोद

रालोद के वरिष्ठ नेता डा. ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादियों की सरकार में जब इस तरह की घिनौनी हरकतें हो रही है। तो किसी और को क्या कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपनी सरकार को कड़े ला एंड आर्डर के लिए प्रचारित करते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। पूरे प्रदेश में ला एंड आर्डर की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। भाजपा नेता एक ओर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा सड़कों पर लगा रहे हैं, दूसरी ओर उन्हीं के समर्थक बेटियों के साथ दरिंदगी दिखा रहे हैं। उनके साथ घिनौनी घटनाएं की जाती हैं। झूठ बोलकर ये लोग सत्ता में आए। इनके अंदर नैतिकता नहीं है। 2019 के चुनाव में इनको जनता जवाब देगी।

जिम्मेदारी शासन औ प्रशासन कीः सपा

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप उज्जवल ने कहा कि मुजफ्फरपुर और देवरिया में जो घटना हुई उसकी जिम्मेदार शासन और प्रशासन है। दरअसल ये संरक्षण गृह खोल तो दिए गए, लेकिन इनकी सुरक्षा का जिम्मा नहीं लिया गया। ये हर तरीके के शोषण का अड्डा है। मीडिया और जनता के लोगों को अंदर जाने नहीं दिया जाता। जब सच्चाई सामने आती है तो उसको छुपाने की कोशिश की जाती है। सरकार को प्रदेश के सभी संरक्षण गृहों की गंभीरता से जांच करानी चाहिए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार के बचाव में उतरे नेता भाजपा नेता

वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सरकार सोच समझकर कदम उठा रही है। जो घटना हुई वे काफी दुखद है। ऐसे घटनाओं के दोषियों का मानसिक स्तर तय करने का पैमाना सरकार के पास नहीं हैं। ऐसे लोग किसी भी सरकार में ऐसी हरकतेें कर सकते हैं। इसके लिए भाजपा या उसकी सरकार को दोष देना उचित नहीं है। घटना के दोषियों की छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार पीड़ितों के साथ है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा। सपा, बसपा सरकार में गुंडा नाच हुआ था, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आयी है कानून व्यवस्था दुरूस्त हुई है। उनकी अपील है कि पीड़ित संयम रखे, अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें

Honour Killing: प्रेम विवाह से नाराज भतीजे ने बुआ को सरेआम गोलियों से भूना, एक दिन पहले ही हुर्इ थी बेटी
Published on:
07 Aug 2018 05:21 pm
Also Read
View All