मेरठ

Corona के खौफ में लोगों ने देखा तेंदुआ तो मच गया हड़कंप, तलाश में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीमें

Highlights मेरठ के परतापुर क्षेत्र की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने देखा तेंदुआ रात के समय सड़क पर घूमा, फिर तेंदुआ जंगल की ओर निकला पुलिस और वन विभाग जानकारी के आधार पर कर रहे तलाश  
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 5:47 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना की दहशत के बीच मेरठ में लॉक डाउन होने पर लोग घरों में कैंद हैं। अब शहर में तेंदुआ की आहट ने हड़कंप मचा दिया है। थाना परतापुर के गगोल रोड के जंगल से निकले तेंदुए को एक फैक्ट्री के पास लोगों ने देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ काफी देर तक सड़क के आसपास घूमता रहा। इसके बाद वह हवाई पट्टी को पार करके गगोल गांव के आगे जंगलों में चला गया। इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तेंदुआ निकल गया।

गगोल रोड पर स्थित फैक्ट्री पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि वे वहीं पर रहते हैं। रविवार की रात में करीब दो बजे उनको किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने फैक्ट्री परिसर की छत पर चढ़कर बाहर देखा तो सड़क के किनारे तेंदुआ घूम रहा था। जिसे देखकर वे दहशत में आ गए। फैक्ट्री कर्मचारियों ने बताया कि तेंदुआ काफी देर तक बैठा रहा। जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम और परतापुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो तेंदुआ निकल चुका था। परतापुर इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार मौके पर पुलिस पहुंची थी तो पता चला कि तेंदुआ गगोल रोड पार करके हवाई पट्टी की तरफ जंगल में जा चुका था।

लोगों ने अंदेशा जताया कि कहीं सन्नाटे के चलते तेंदुआ शहर की तरफ न आ जाए। इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम सर्च कर रही है। हालांकि अभी सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है। बता दें कि मेरठ महानगर में इससे पहले भी तेंदुआ घुस आया था। 2016 में कैंट एरिया में घुसे तेंदुआ ने कई दिनों तक दहशत पैदा की थी। वह रात में दिखाई देता था। जिसके चलते शाम को ही कैंट के इलाकों में सन्नाटा पसर जाता था। इसके बाद वह तेंदुआ कहां गया आजतक किसी को पता नहीं चल सका। डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है कि उन्होंने टीम को तेंदुआ के आने की जांच के लिए लगाया है। जिस जगह पर तेंदुआ आने की बात कहीं गई है। वहां के मिट्टी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला