मेरठ

पत्नी की हत्या के बाद उसके अपहरण की बात कहने वाले पति का जब राज खुला तो पुलिस भी रह गर्इ दंग

पुलिस ने पति आैर उसके साथी को गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 9:00 PM IST
meerut
पत्नी की हत्या के बाद उसके अपहरण की बात कहने वाले पति का जब राज खुला तो पुलिस भी रह गर्इ दंग

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पति ने पत्नी के चाल-चलन पर शक करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंककर उसके अपहरण होने का नाटक किया। आखिरकार पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारे पति आैर उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

टैम्पू में छुपाकर ले गए थे शव

शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह पेचीदा मामला था, क्योंकि जो वादी था उसी ने इसमें मुख्य भूमिका निभायी थी। अरशद के दोनों बच्चे दोपहर को दो से पांच के बीच घर पर नहीं रहते, नौ जुलार्इ को इसी दौरान उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर आैर र्इंट से कुचल दिया आैर उसका शव उपर के कमरे में छिपा दिया। जब शाम को दोनों बच्चे घर आए, तो दोनों बच्चों को 20-20 रुपये देकर दादी के यहां भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि इसके दिन व रात को दो टैम्पू चलते हैं। रात को शव को टैम्पू में रखकर उनके उपर आम की खाली कैरेट रखकर पत्नी को शव भावनपुर क्षेत्र में फेंककर वापस आ गए।

पत्नी के भार्इ के यहां फिंकवा दिया मोबाइल

एसएसपी ने बताया कि लिसाड़ी गेट के अरशद को अपनी पत्नी के अवैध सम्बन्ध होने का शक था और ये बात उसे बड़ी परेशान कर रही थी। इसी चक्कर मे उसने अपने एक साथी इरफान की मदद ली। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति अरशद ने पत्नी के मोबाइल को पत्नी के भार्इ के घर मे छिपा दिया, ताकि लोकेशन उसके घर की मिले। अरशद ने तब अपने पत्नी के भार्इ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में उसने थाना लिसाड़ी गेट में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी, लेकिन पुलिस ने जल्दबाजी नहीं कर मामले की तफ्तीश की, तो पूरा मामला खुल गया। अपनी पत्नी का जल्द पता लगाने के लिए उसने कुछ लोगों के साथ एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों अरशद और इरफान को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल ईंट और दूसरा अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला