31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, किसान भी हुए खुश

शहर के कर्इ इलाकों में बारिश से हुए जलभराव के कारण उठानी पड़ी परेशानी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 4:40 PM IST

meerut

झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, किसान भी हुए खुश

मेरठ। काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाला दिन रहा। एक ओर जहां झमाझम बारिश से जनपद के लोग खुश हो गए, वहीं शहर के कर्इ इलाकों में बारिश ने परेशानी भी खड़ी कर दी। बारिश से जहां जिले के किसानों के खेत लबालब भर गए। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल के लिए बारिश अहम बतायी है।

यह भी पढ़ेंः राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री ने दी यह सौगात, यह उपलब्धि हासिल करने वाला यूपी में बना पहला विश्वविद्यालय

बच्चों आैर बड़ों ने की जमकर मस्ती

काफी इंतजार के बाद शनिवार को इंद्र देव प्रसन्न हो उठे। झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। सूखे खेत भी तर हो गए। महानगर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या से भी लोगों को परेशान होना पड़ा। शनिवार को सुबह दस बजे से शुरू हुई बारिश दिन भर रूक-रूककर होती रही। 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर बदला और महानगर के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बरिश शुरू हो गई। मौसम सुहावना होने के साथ लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। वहीं, बरसात से कई दिनों से सूखे खेत भी तर हो गए। बच्चों ने भी बारिश में नहाने के साथ जमकर मस्ती की।

यह भी पढ़ेंः उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की केजी टू पीजी शिक्षा पर दिया बड़ा बयान, इतने शिक्षकों की भी होगी भर्ती

जलभराव ने खोली निगम की पोल

जलभराव से नगर निगम की पोल खुल गई। एक दिन की बारिश में ही महानगर मे अधिकांश गलियों और मोहल्लों में लबालब पानी भर गया। नाले और नालियाें में पानी जमा होने से उनका पानी और गंदगी सड़कों और गलियों में आकर लोगों के घरों में जमा हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम का दावा था कि इस बार महानगर के सभी नालों की सफाई की जा चुकी है। बरसात के दिनों में महानगर के नालों से होने वाली समस्या से मुक्त होने के दावे किए गए थे, लेकिन वे दावे एक दिन की बारिश में ही ध्वस्त हो गए।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश