मेरठ

लुंगी डांस करने वाला अखिलेश सरकार का यह पूर्व राज्यमंत्री जानलेवा हमले में पुलिस के हत्थे चढ़ा

पिछली सपा सरकार में हस्तशिल्प विकास निगम का उपाध्यक्ष रहा  
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 1:47 PM IST
meerut
लुंगी डांस करने वाला अखिलेश सरकार का यह पूर्व राज्यमंत्री जानलेवा हमले में पुलिस के हत्थे चढ़ा

मेरठ। पूर्व समाजवादी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का रूतबा पा चुका सपा नेता बुधवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस पूर्व राज्य मंत्री पर जानलेवा हमले का आरोप है और मेरठ के थाने में मुकदमा दर्ज हैं। यह वही पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है जो 2016 में अपने लुंगी डांस के कारण में चर्चा में रहा था। हैरानी की बात जिस पुलिस ने उसे भाजपा सरकार में गिरफ्तार किया उसी पुलिस को सपा शासनकाल में ये मंत्री जी तलाशने पर भी नहीं मिल पाए थे। समाजवादी शासन काल में मंत्री जी पुलिस अधिकारियों के आगे होते थे, लेकिन यह वांटेड मंत्री पुलिस को दिखाई नहीं देते थे। जिस कारण वे बच रहे थे। दिखाई देते नहीं थे या सरकार के रूतबे का तकाजा कहिए कि आरोपी मंत्री का इकबाल बुलंद था, लेकिन सरकार बदली तो मंत्री जी का स्तर भी गिर गया और वह पुलिस की हिट लिस्ट में मोस्ट वांटेड बन गया और दबोच लिए गए।

यह है मोहममद फारुख हसन

लालकुर्ती थाने से बलवे और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री मोहम्मद फारूख हसन को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को लालकुर्ती पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में लालकुर्ती के चेतन मेडिकल काॅम्पलेक्स स्थित शिव सेना के जिला कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए तत्कालीन शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेन्द्र तोमर पर हमला किया गया था। इस हमले मं धर्मेन्द्र तोमर घायल हो गए थे। इस मामले में फूलबाग काॅलोनी निवासी धर्मेन्द्र तोमर ने सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री फारूख हसन पुत्र इकबाल के खिलाफ बलवे और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से ही आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी मंत्री भी रहा और लाल बत्ती की गाड़ी में घूमता रहा, लेकिन पुलिस की मजाल क्या कि मंत्री को गिरफ्तार कर सके। सरकार के बदलते ही मंत्री पर पुलिस की भृकुटी टेढ़ी हो गई। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को फारूख हसन को सरूरपुर पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लालकुर्ती पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा और उसे जेल भेज दिया जाएगा।

यह था लुंगी डांस प्रकरण

मोहम्मद फारुख हसन का एक वीडियो जून 2016 में वायरल हुआ था। उस समय वह उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री थे आैर हस्तशिल्प विकास निगम के उपाध्यक्ष थे। इस वीडियो में यह पूर्व मंत्री मस्ती में ठुमके लगा रहे थे आैर इस दौरान उनकी लुंगी भी कर्इ बार खुली थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चला आैर मंत्री जी का लुंगी डांस चर्चा में रहा। इसमें मंत्री की काफी किरकिरी हुर्इ थी।यह वीडियो कहां का था, इस बारे में कुछ सामने नहीं आया, लेकिन लोगों ने इसे बड़े चटखारे के साथ देखा था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला