31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव के इस खास सिपाही को मिली सपा में बड़ी जिम्‍मेदारी

समाजवादी पार्टी (सपा) ने सहारनपुर के साउथ सिटी क्षेत्र से किया साइकिल यात्रा का शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Sep 2018, 1:19 PM IST

Akhilesh Yadav

लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव के इस खास सिपाही को मिली सपा में बड़ी जिम्‍मेदारी

नोएडा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्‍तर प्रदेश में भी सभी दल वेस्‍ट यूपी पर खास ध्‍यान दे रहे हैं। जहां भाजपा की तरफ प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री यहां कई बार चक्‍कर काट चुके हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल भी यहां सभा कर चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसको देखते हुए सपा ने साइकिल यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसकी जिम्‍मेदारी पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के खास सिपाही को दी गई है। उन्‍हें इसका संयोजक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबरः भाजपा सरकार में देश के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बदलेगा नाम!

सपा ने किया साइकिल यात्रा का शुभारंभ

सपा ने गुरुवार से सहारनपुर से साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया है। सहारनपुर के साउथ सिटी से इसकी शुरुआत की गई है। इस दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, सहारनपुर नगर विधायक संजय गर्ग, जिलाध्‍यक्ष रुद्र सेन समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है क‍ि प्रशासन की तरफ से इस साइकिल यात्रा की अनुमहत नहीं दी गई थी लेकिन सपाइयों ने चुपके-चुपके इसका शुभारंभ कर दिया। वहीं, समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सरधना से चुनाव लड़ चुके अतुल प्रधान को इसका संयोजक बनाया गया है। इस यात्रा के जरिए सपा केंद्र व राज्‍य सरकार पर निशाना साधेगी और उसके दावों को झूठा साबित करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सपा नेता रामगोपाल यादव के सामने ये हो सकते हैं शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा से प्रत्याशी

यहां से होकर गुजरेगी

जानकारी के अनुसार, यहां से यह यात्रा शामली और फिर 14 को शामली से मुजफ्फरनगर, 15 को मुजफ्फरनगर से बिजनौर, 16 को बिजनौर से नूरपुर, 17 को नूरपुर से मुरादाबाद, 18 को मुरादाबाद से गजरौला, 19 को गजरौला से हापुड़, 20 को हापुड़ से मेरठ, 21 को मेरठ से बागपत, 22 को बागपत से गाजियाबाद और 23 को गाजियाबाद से दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:2019 लोकसभा चुनाव के लिए BJP के इस दिग्गज नेता का टिकट हुआ फिक्स!

भाजपा पर लगाए आरोप

मेरठ के सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ता अखिलेश सरकार के दौरान किए गए कार्य को बताएंगे। इसके अलावा वे मोदी और योगी सरकार की पोल खोलेंगे। जनता को बताया जाएगा कि भाजपा सरकार ने झूठे वादे किए हैं। भाजपा जाति-धर्म की राजनीति कर रही है।

देखें वीडियो:कांग्रेस अलसंख्यक मोर्चा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंकने की कोशिश